Sahara Refund: इस लिस्ट में नाम है तो मिल जायेगा पूरा पैसा वापस, यहाँ से नाम चेक करें

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Sahara Refund: इस लिस्ट में नाम है तो मिल जायेगा पूरा पैसा वापस, यहाँ से नाम चेक करें

Sahara Refund: सहारा इंडिया परिवार में लाखो लोगो के करोड़ों रूपा डूब गए थे। लेकिन सरकार ने उन लोगो को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल की शुरुआत की।

जिसके अंतर्गत लाखो निवेशकों से आवेदन मांगे गए। अतः अब सरकार ने रिफंड की राशि देने के लिए लाभार्थियों की नई सूची जारी कर दी है। अतः आवेदक सूची को ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकता है।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Sahara के निवेशकों के अच्छे दिन! अमित शाह ने दी ये बड़ी खुशखबरी

यदि आपके भी सहारा इंडिया में पैसे डूब गए थे और रिफंड के लिए आवेदन किया है। तो आपके लिए आज के इस लेख में बड़ी खुशखबरी दी हुई है।

यदि आपको अभी तक रिफंड के पैसे प्राप्त नही हुए है तो आपको बता दे कि सरकार ने एक और नई लाभार्थी सूची जारी कर दी है।

जिसे ऑनलाइन माध्यम से देखने की सम्पूर्ण प्रक्रिया इस लेख में सांझा की हुई है, जिससे आप जान पाएंगे कि आपको पैसे दिए जायेंगे या नही। ऐसे में लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

एक समय में सहारा इंडिया अपने निवेशकों को अच्छे ब्याज पर निवेश की हुई राशि को वापस करती थी। जिसके कारण से उस समय सहारा इंडिया कम्पनी निवेशकों के लिए काफी लोकप्रिय निवेशक कंपनी में से बन गई थीं।

यह कंपनी विशेष रूप से देश की आम जनता के लिए वरदान साबित हो गई थी। क्योंकि देश के अधिक संख्या में आर्थिक रूप से माध्यम वर्गीय व गरीब वर्ग के नागरिक ही अच्छे ब्याज के चलते कंपनी में निवेश किया करते थे।

सबकुछ अच्छे तरीके से ठीक चल रहा था। लेकिन एक दिन सभी निवेशकों को एक बडा झटका लगा, क्योंकि उस दिन सहारा इंडिया कम्पनी दिवालिया घोषित हों जाने की वजह से बंद हो गई।

जिसके बाद लाखो निवेशकों के करोड़ों रुपए कम्पनी के साथ ही डूब गए। फिर बिजेपी सरकार ने निवेशकों के डूबे हुए पैसे वापस करने की घोषणा की और रिफंड के लिए 18 जुलाई 2023 को रिफंड पोर्टल लागू कर दिया।

यह भी पढ़ें :Sahara के निवेशकों को क्यों नहीं मिल रहा रिफंड? पोर्टल पर आवेदन किए कई महीनों हुए पर अब भी नहीं मिला रिफंड

जिसमे लाखो निवेशकों को आवेदन के लिए आमंत्रित किया गया था। बता दे रिफंड की नई सूची हाल ही में जारी कर दी गई है जिसे चेक करने की प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी लेख में आगे जानने को मिलेगी।

सहारा इंडिया डूबी हुई राशि कब तक मिलेगी

आपने भी सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल में अपना आवेदन किया है तो नई रिफंड की सूची देखना अत्यंत आवश्यक है। अब आपके मन में यह ख्याल तो अवश्य ही आ रहा होगा कि यदि आपका नाम सूची में आ जाता है

तो आपके खाते में कितने दिनों के भीतर रिफंड की राशि प्राप्त हो जायेगी। तो आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे कि सूची में नाम आ जाने के बाद आपका सत्यापन सफलतापूर्वक हो जायेगा।

तो यदि आपका नाम जारी की गई नई सूची में शामिल पाया जायेगा तो करीब 15 दिनो के अंदर आपके खाते में आपके निवेश किए हुए पैसे रिफंड के रूप से हस्तांतरित हो जायेंगे।

अतः यदि आपका नाम सूची में सम्मिलित होगा तो आपको 15 से 20 दिनो की प्रतीक्षा करनी है, फिर इसके बाद संबंधित बैंक खाते में अपना बैलेंस चेक कर सकते है।

सहारा इंडिया रिफंड की नई लिस्ट कैसे चेक करें?

यदि आपके भी सहारा इंडिया में पैसे डूब गए थे और पैसों की वापसी के लिए आपने रिफंड पोर्टल में आवेदन किया था तो जारी की गई नई लाभार्थी सूची देखने के लिए नीचे दिए गए चरणो का पालन करे। सूची जांचने से आपको यह ज्ञात हो जायेगा कि रिफंड की राशि आपको मिलने वाली है या नही।

सहारा इंडिया रिफंड की नई सूची देखने के लिए सर्वप्रथम आवेदको को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।

अब पोर्टल पर आ जाने के पश्चात आपको मुख्यपृष्ठ पर दिखाई दे रही Sahara India Refund New List 2024 नामक लिंक पर क्लिक करना है।

अब लिंक पर क्लिक कर देने के पश्चात नए पेज पर अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करना है।

सफलतापूर्वक लॉगिन करने के तुरंत बाद ही सहारा इंडिया रिफंड की नई सूची आपको स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।

अब आपको सूची की ध्यानपूर्वक जांच करके इसमें अपना नाम देखना है। यदि आपका नाम पाया जाता है तो 20 दिनो के अंदर आपके खाते में रिफंड की राशि (20 हजार रूपए तक) प्राप्त हो जायेगी।

यह भी पढ़ें :Sahara निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कब मिलेगा दूसरी किस्त का पैसा

आप भविष्य की अवश्यकता के अनुसार रिफंड की नई सूची का प्रिंट आउट लिखवाकर अपने पास सुरक्षित रख लेवे।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रिफंड पोर्टल लागू करते समय सरकार ने सभी निवेशकों को शुरुआत में न्यूनतम 10 हजार रूपए तक की राशि देने का निर्णय लिया था। फिर 10 हजार से ज्यादा निवेश करने वाले निवेशकों को बाकी की राशि बाद में दिया जायेगा।

लेकिन अब सरकार द्वार रिफंड की राशि में बदलाब किया गया है। बता दे 10 हजार की जगह अब निवेशकों को 20 हजार रूपए की राशि वापस की जायेगी। और बाकी की राशि बाद में दी जायेगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...