Sahara India:क्या लोकसभा चुनाव से पहले सहारा इन्डिया निवेशकों का मिलेगा पैसा? जानें… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Sahara India :क्या लोकसभा चुनाव से पहले सहारा इन्डिया निवेशकों का मिलेगा पैसा? जानें…

Sahara india : देश के सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पुर्व में एक सहारा रिफंड पोर्टल को लॉन्च किया। और उन्होंने कहा कि इसके जरिए करोड़ों निवेशक अपना पैसा वापस पा सकेंगे।

लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद सहारा निवेशकों को यह पैसा वापस मिल जाएगा। उन्होंने कहा था कि निवेशकों को रिफंड के लिए इन कागजात की जरूरत पड़ने वाली है।

- Advertisement -
- Advertisement -

कौन-कौन से कागजात चाहिए?

1- सदस्यता संख्या

2- जमा खाता संख्या

3- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर (अनिवार्य)

4- जमा प्रमाणपत्र/पासबुक

5- पैन कार्ड – यदि दावा राशि 50,000 रुपये से अधिक हो।

सहारा पोर्टल से रिफंड पाने का तारीका

निवेशकों को ध्यान रखना है कि आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक्टिव हो। अगर आधार से जुड़ा नंबर आपने बदल दिया है तो नए नंबर को आधार से जोड़ लें।

साथ ही आपका बैंक अकाउंट आधार नबंर से कनेक्ट होना चाहिए। सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बताया था कि इन डॉक्यूमेंट सहारे कोई भी निवेशक पोर्टल पर जाकर अपनी रसीद अपलोड करके रिफंड वापस पा सकेगा।

बता दें, पोर्टल पर एक फॉर्म दिया गया है निवेशकों को उसे डाउनलोड करने के बाद पूरी जानकारी देते हुए अपने सिग्नेचर के साथ उसे पोर्टल पर फिर से अपलोड करना होगा।

45 दिन में पैसा होगा वापस

केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि निवेशकों के अप्लाई करने के बाद 45 दिन में यह पैसा वापस हो जाएगा। सहकारिता मंत्री ने कहा था कि पहले चरण में उन लोगों का पैसा लौटाया जा रहा है जिनके निवेश की राशि 10 हजार रुपये है।

साथ ही बड़े निवेशकों के कुल इनवेस्टमेंट अमाउंट से 10 हजार रुपये तक लौटाए जाएगें उन्होंने बताया था कि 5000 करोड़ रुपये वापस होने के बाद फिर से लोगों का पैसा लौटाने के लिए हम सुप्रीम कोर्ट की मदद लेंगे। लेकिन अभी किसी निवेशक का पैसा वापस नहीं मिला। हर निवेशक आस लगाएं बैठा हैं।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related