Rohit Sharma: खतरों के खिलाड़ी बने रोहित शर्मा! मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लगा दी स्पीड की ‘डबल सेंचुरी’

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rohit Sharma: खतरों के खिलाड़ी बने रोहित शर्मा! एक्सप्रेसवे पर लगा दी स्पीड की ‘डबल सेंचुरी’

Rohit Sharma: वर्ल्ड कप में विरोधी टीम पर आफत की तरह बरस रहे

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Rohit शर्मा अचानक सुर्खियों में छा गए हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

रोहित के बारे में यह खबर पढ़कर भारतीय क्रिकेट फैंस की धड़कनें बढ़ जाएंगी.

क्रिकेट के मैदान में कमाल दिखा रहे रोहित शर्मा ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रफ्तार के

धुरंधरों को भी पीछे छोड़ दिया. उन्होंने अपनी कार 200 किलोमीटर प्रति घंटे से

भी ज्यादा रफ्तार में चलाई. उनकी कार के नंबर पर तीन चालान भी कटे हैं.

दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को अपनी टीम के साथ पुणे पहुंचना था.

रोहित शर्मा पवन हंस हेलीकॉप्टर से अहमदाबाद से मुंःबई गए.

यह भी पढIND vs AFG: शतक जड़कर Rohit Sharma ने वर्ल्ड कप में भारत के लिए किया यह बड़ा कमाल, बने पहले भारतीय बल्लेबाज

परिवार के साथ दो दिन बिताने के बाद वह मंगलवार दोपहर पुणे में टीम में शामिल होने के लिए रवाना हुए.

रोहित ने अपनी ब्लू लेम्बोर्गिनी को ड्राइवर को पीछे की सीट पर बिठाया और खुद ड्राइवर सीट पर बैठ गए.

ट्रैफिक विभाग के सूत्र का कहना है कि रोहित ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तेज गति से कार चलाई.

और उनके नंबर पर तीन चालान ऑनलाइन भेजे गए हैं. चौंकाने वाली बात यह है

कि रोहित शर्मा की कार 200 किमी/घंटे की रफ्तार के पार भी गई.

ऐसा एक बार से ज्यादा हुआ और एक बार तो उनकी कार 215 किमी/घंटे की रफ्तार पर भी पहुंची.

रोहित शर्मा से किसी ने भी ऐसी उम्मीद नहीं की होगी. रोहित शर्मा के बारे में

पहले भी ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं कि वे कार तेज रफ्तार में चलाते हैं.

जो कि किसी भी सूरत में सही आदत नहीं है. उन्हें यह जरूर समझना चाहिए कि उनका किया

उनके फैंस भी फॉलो कर सकते हैं. अपनी फिक्र के साथ-साथ उन्हें फैंस का भी ख्याल जरूर रखना चाहिए.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related