भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा, उत्तर भारत के लिए चार दिन का अलर्ट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा, उत्तर भारत के लिए चार दिन का अलर्ट

Rain: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत, पश्चिमी भारत और पूर्वी-मध्य भारत में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके चलते बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

- Advertisement -
- Advertisement -

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू में भारी बारिश का रेड अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक, उत्तराखंड में 31 अगस्त और 1 सितंबर को, तथा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 31 अगस्त से 2 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है, जिसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 31 अगस्त से 2 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में 31 अगस्त और 1 सितंबर को मूसलाधार बरसात की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी भारत में सात दिनों तक मूसलाधार बारिश

पश्चिमी भारत में गुजरात, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

गुजरात में 31 अगस्त और 3 से 6 सितंबर के बीच, विशेष रूप से 4 और 5 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

सौराष्ट्र और कच्छ में 4 से 6 सितंबर तक भारी बरसात होगी, जबकि मराठवाड़ा में 2 और 3 सितंबर को मूसलाधार बारिश की संभावना है।

तटीय कर्नाटक में भी अगले सात दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में जलभराव और यातायात बाधित होने की आशंका जताई है।

पूर्वी और मध्य भारत में भी बारिश का कहर

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी है।

ओडिशा में अगले चार दिनों तक, विदर्भ में 2 से 4 सितंबर, और अंडमान-निकोबार व बिहार में 31 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 1 और 2 सितंबर को मूसलाधार बरसात का अनुमान है।

मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में बाढ़ और जलजमाव के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...