President:भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा ? राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होगा फैसला, रेस में है ये.. नाम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

President:भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा ? राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होगा फैसला, रेस में है ये.. नाम

president: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल 20 जनवरी को

खत्म होने जा रहा है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 16-17 जनवरी को दिल्ली में होगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

जिसमें इससे संबंधित कोई निर्णय लिया जा सकता है।बता दें की साल 2023 में देश के 9 राज्यों में

विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव होने है, जेपी नड्डा के कार्यकाल में भाजपा ने अब तक शानदार

प्रदर्शन किया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है की उनके कार्यकाल को ही आगे बढ़ाया जा सकता है।

अब सवाल ये उठता है की यदि ऐसा नहीं होता तो पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा

इस बात की चर्चा जोरों पर हैं। इस रेस में कई नाम सामने आए हैं। उम्मीद जताई जा रही है

की भाजपा जेपी नड्डा की जगह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान या भूपेंद्र यादव को ये जिम्मेदारी सौप सकती है।

बता दें कि राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पिछली बार भी अध्यक्ष (president) पद के बड़े दावेदार माने जा रहे थे

लेकिन ऐन मौके पर जेपी नाडा का नाम इस पद के लिए तय हो गया था।

नड्डा को मिल सकती है जिम्मेदारी –

वर्तमान हालातों में जेपी नड्डा के कार्यकाल बढ़ने का ही अनुमान लगाया जा रहा है।

क्योंकि वह सभी राज्य इकाइयों के साथ खुद को आसानी से फिट कर स्थानीय मुद्दों को आगे कर पार्टी को चुनावों में

सफलता दिलाने में माहिर है। वहीँ भाजपा के संविधान की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी के संविधान के

मुताबिक एक व्यक्ति लगातार दो बार अध्यक्ष (president) बन सकता है। इसके लिए

साल 2012 में नितिन गडकरी के कार्यकाल को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी संविधान में संसोधन किया गया था।

उस संसोधन के अनुसार भाजपा पार्टी का कोई भी सदस्य 3-3 साल के लिए लगातार दो बार पार्टी अध्यक्ष बन सकता है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...