Poisonous liquor: जहरीली शराब पिने से 56 की मौत,और कई की हालत गंभीर
Poisonous liquor: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या
रविवार (23 जून) को 56 हो गई।आज जारी हुई जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक
कुल 216 लोगों को चार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।
सबसे ज्यादा मौतें कल्लाकुरिची मेडिकल कॉलेज में हुईं, जहां 31 लोग मारे गए और 108 लोगों का इलाज जारी है।
यहां 18 लोगों की जान गई
पुडुचेरी के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में
17 मरीजों का इलाज चल रहा।3 की मौत हो गई है। विलुपुरम
मेडिकल कॉलेज में भर्ती 4 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य 4 का इलाज जारी है।
सलेम मेडिकल कॉलेज में 30 लोगों का इलाज जारी है, यहां 18 लोगों की जान गई है। मरने वालों में 51 पुरुष हैं।
वहीं, भाजपा प्रवक्ता और पुरी से सांसद संबित पात्रा ने रविवार को कहा कि
तमिलनाडु के करुणापुरम गांव में जहरीली शराब के कारण घटी त्रासदी बेहद दुखद है।
यहां अनुसूचित जाति के लोग ज्यादा रहते हैं। 56 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर है।
कांग्रेस पार्टी और उसके गठबंधन के नेता इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं?
कल्लाकुरिची शराब त्रासदी को लेकर विरोध प्रदर्शन
राज्य सरकार के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन वहीं, राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने
शनिवार को कल्लाकुरिची शराब त्रासदी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक एस रविवर्मन ने शनिवार को कल्लाकुरिची सरकारी अस्पताल का दौरा किया।
न्यायमूर्ति गोकुलदास तीन महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपेंगे
इधर, तमिलनाडु सरकार ने त्रासदी की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। जांच का नेतृत्व मद्रास उच्च न्यायालय के
सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी गोकुलदास करेंगे। न्यायमूर्ति गोकुलदास तीन महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपेंगे।
तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए
और अस्पताल में भर्ती लोगों को 50 हजार के मुआवजे की घोषणा की है।
तमिलनाडु पुलिस की CB-CID जांच सौपीं
तमिलनाडु पुलिस की CB-CID जांच सौपीं गई है। SP शांताराम के नेतृत्व में यह जांच शुरू हो गई है।
कल्लाकुरिची कलेक्टर के अनुसार शराब त्रासदी में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
