PMJDY: जन धन खातों के संख्या 50 करोड़ के पार, पीएम नरेंद्र मोदी ने कह दी बड़ी बात

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PMJDY: जन धन खातों के संख्या 50 करोड़ के पार, पीएम नरेंद्र मोदी ने कह दी बड़ी बात

PMJDY: देश में जन धन खातों (Jan Dhan Accounts) की संख्या 50 करोड़ के पार पहुंच गई है।

इनमें से 56 परसेंट खाते महिलाओं के हैं। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

- Advertisement -
- Advertisement -

इनमें से करीब 67 परसेंट अकाउंट्स गांवों और छोटे कस्बों में खोले गए हैं।

इन खातों में कुल जमा राशि 2.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

साथ ही इन अकाउंट्स से लगभग 34 करोड़ रुपे कार्ड फ्री जारी किए गए हैं।

इन प्रधानमंत्री जन धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) खातों में एवरेज

बैलेंस 4,076 रुपये है और इनमें से 5.5 करोड़ से अधिक को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) का फायदा मिल

रहा है। देश के गरीबों के बैंकिंग सेवा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

(Prime Minister Narendra Modi) ने 2014 में यह योजना लॉन्च की थी।

https://help.twitter.com/en/twitter-for-websites-ads-info-and-privacy

इस बीच पीएम मोदी ने देश में जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार पहुंचने की उपलब्धि पर एक

ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ‘यह एक बड़ी उपलब्धि है। यह खुशी की बात है

कि इनमें से आधे से अधिक अकाउंट्स नारी शक्ति के हैं। गांवों और कस्बों में 67 परसेंट अकाउंट्स खोले गए हैं।

हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वित्तीय समावेश का फायदा देश के हर कोने तक पहुंचे।’

PMJDYयोजना के फायदे

वित्तीय समावेशन यानी फाइनेंशियल इनक्लूजन पर राष्ट्रीय मिशन यानी प्रधानमंत्री जनधन योजना की

शुरूआत 28 अगस्त 2014 को हुई थी। पिछले नौ साल में इसने देश की वित्तीय तस्वीर बदलकर रख दी है।

इस योजना में अकाउंट खोलने वालों के कई फायदे मिलते हैं।

सबसे बड़ी बात है कि इसमें मिनिमम बैलेंस का झंझट नहीं है।

इसके अलावा इसमें फ्री रुपे डेबिट कार्ड, 2 लाख रुपये का

एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और 10 हजार रुपये तक की ओवरड्रॉफ्ट सुविधा भी मिलती है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...