PM Modi :GST सुधार पर बोले पीएम मोदी, याद दिलाया कांग्रेस का टॉफी पर 21% टैक्स

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PM Modi :GST सुधार पर बोले पीएम मोदी, याद दिलाया कांग्रेस का टॉफी पर 21% टैक्स

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जीएसटी सुधार को भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम करार दिया।

उन्होंने घोषणा की कि सरलीकृत जीएसटी व्यवस्था 22 सितंबर 2025 से, नवरात्रि के पहले दिन, लागू होगी। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और रोजमर्रा की वस्तुओं पर भारी-भरकम टैक्स लगाने का आरोप लगाया।

- Advertisement -
- Advertisement -

प्रधानमंत्री ने कहा, “कांग्रेस के जमाने में टूथपेस्ट, साबुन, और बालों के तेल पर 27% टैक्स लगता था। खाने की प्लेट और चम्मच पर 18-28% टैक्स था।

बच्चों की टॉफी पर भी 21% टैक्स वसूला जाता था। साइकिल पर 17% और सिलाई मशीन पर 16% टैक्स था। कांग्रेस ने मध्यम वर्ग के लिए जीना मुश्किल कर दिया था।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार ने ऐसा किया होता तो विपक्ष उनका “बाल नोच लेता”।

जीएसटी सुधार के ‘पंचरत्न’:

पीएम मोदी ने जीएसटी सुधार को ‘पंचरत्न’ से जोड़ते हुए कहा कि यह सुधार अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। उन्होंने कहा, “टैक्स सिस्टम सरल हुआ है,

नागरिकों की जीवन गुणवत्ता बढ़ेगी, खपत और विकास को बढ़ावा मिलेगा, ईज ऑफ ड्यूइंग बिजनेस से निवेश और रोजगार को बल मिलेगा, और केंद्र-राज्य साझेदारी मजबूत होगी।”

इनकम टैक्स में भी राहत:

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस साल न केवल जीएसटी में कमी की गई, बल्कि इनकम टैक्स में भी राहत दी गई है। 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स-मुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा, “आईटीआर फाइल करते समय आपको इस फैसले का सुखद अहसास होगा। आय में बचत, खर्च में बचत—यह डबल धमाका है।”

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम

पीएम मोदी ने जीएसटी सुधार को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह व्यवस्था न केवल व्यापार को आसान बनाएगी, बल्कि देश के आर्थिक विकास को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

विपक्ष पर निशाना

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने जनता को टैक्स के बोझ से मुक्ति दिलाई है। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब सरकार आर्थिक सुधारों को लेकर लगातार कदम उठा रही है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...