PM Kisan: पीएम किसान योजना: 20वीं किस्त का इंतजार, जानें कब अटक सकते हैं पैसे और कैसे करें e-KYC
PM Kisan : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत देशभर के करोड़ों किसान 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस योजना के जरिए किसानों को हर साल 6,000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है,
जो तीन बराबर किस्तों (2,000 रुपये प्रति किस्त) में उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर होती है।
साल 2019 में शुरू हुई इस योजना का मकसद किसानों को वित्तीय मदद प्रदान करना है, ताकि आर्थिक तंगी के समय उन्हें सहारा मिल सके।
हालांकि, अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना आपकी किस्त अटक सकती है।
इसके अलावा, e-KYC और आधार लिंकिंग जैसी प्रक्रियाओं को पूरा करना भी अनिवार्य है।
आइए जानते हैं, किन कारणों से किस्त अटक सकती है और घर बैठे e-KYC और आधार लिंकिंग कैसे करें।
कब अटक सकती है आपकी किस्त?
कुछ गलतियों या अधूरी प्रक्रियाओं के कारण आपकी किस्त रूक सकती है। इनमें शामिल हैं:
1. ई-केवाईसी अधूरी होना: अगर आपने योजना के तहत e-KYC पूरा नहीं किया है, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
2. बैंक खाता निष्क्रिय होना: दर्ज किया गया बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए, वरना पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे।
3. आधार लिंकिंग न होना: आपका बैंक खाता और योजना आधार से लिंक्ड होना जरूरी है।
4. जमीन की गलत जानकारी: अगर जमीन के विवरण में कोई त्रुटि है, तो भी किस्त रूक सकती है।
5. मोबाइल नंबर अपडेट न होनाः योजना से जुड़ी जानकारी के लिए आपका मोबाइल नंबर दर्ज और सक्रिय होना चाहिए।
घर बैठे कैसे करें e-KYC?
अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो इसे घर बैठे आसानी से पूरा किया जा सकता है। नीचे दिए गए स्टेप्श फॉलो करें:
1. वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
2. e-KYC ऑप्शन चुनें: होमपेज पर बाईं ओर ‘e-KYC’ का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
3. OTP बेस्ड e-KYC: ‘OTP Based eKYC’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
4. आधार नंबर दर्ज करें: ‘Aadhaar No.’ वाले सेक्शन में अपना आधार नंबर डालें और ‘Search’ पर क्लिक करें।
5. OTP प्राप्त करें: आपके आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
6. OTP सबमिट करें: OTP दर्ज करें और सबमिट करें। इसके बाद आपका e-KYC पूरा हो जाएगा।
नोट: अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक्ड नहीं है, तो e-KYC में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में पहले मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करें।
IV.RS के जरिए आधार से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें?
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक्ड नहीं है, तो इसे भी घर बैठे आसानी से किया जा सकता है। नीचे दिए गए स्टेप्श फॉलो करें:
1. टोल-फ्री नंबर पर कॉल करें: सबसे पहले 14546 पर कॉल करें।
2.नागरिकता सत्यापन: आपकी नागरिकता वेरीफाई होगी। इसके बाद ‘1’ नंबर डायल करें।
3. आधार नंबर बताएं: 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें। कंफर्मेशन के लिए आखिरी 4 अंक दोबारा बताए जाएंगे।
4. मोबाइल नंबर दें: अपना मोबाइल नंबर बताएं। इसके बाद उस नंबर पर एक OTP आएगा।
5. OTP दर्ज करें: OTP डालें और सबमिट करें। आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो जाएगा।
20वीं किस्त का इंतजार
माना जा रहा है कि पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जून 2025 में जारी हो सकती है, क्योंकि किस्तें आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं।
19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी। हालांकि, इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा सरकार द्वारा जल्द की जा सकती है।
इन बातों का रखें ध्यान
समय पर e-KYC और आधार लिंकिंग पूरी करें।
बैंक खाता और मोबाइल नंबर अपडेट रखें।
जमीन के दस्तावेजों को सत्यापित करवाएं।
किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in या हेल्पलाइन नंबर (155261, 1800115526, 011-23381092) पर संपर्क करें।
पीएम किसान योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा है।
सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करके आप सुनिश्चित करें कि आपको इस योजना का लाभ बिना किसी रूकावट के मिले।
