Plans:शहर में घर का सपना होगा पूरा! मोदी सरकार ला रही है नई स्कीम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Plans:शहर में घर का सपना होगा पूरा! मोदी सरकार ला रही है नई स्कीम

कॉलोनी या फिर किराये के घर में रहने वाले शहरी लोगों के लिए गुड न्यूज है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सितंबर में एक ऐसी स्कीम लॉन्च करने जा रही है जिसके जरिए शहरी लोग आसानी से घर बना या खरीद पाएंगे।

plans: चॉल, कॉलोनी या फिर किराये के घर में रहने वाले शहरी लोगों के लिए गुड न्यूज है।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सितंबर में एक ऐसी स्कीम लॉन्च करने जा रही है

- Advertisement -
- Advertisement -

जिसके जरिए शहरी लोग आसानी से घर बना या खरीद पाएंगे। शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि

सेंट्रल गवर्नमेंट सितंबर में एक स्कीम शहरी लोगों के लिए लॉन्च करने जा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम पहले इस स्कीम से जुड़े सभी पहुलुओं को दुरुस्त करना चाह रहे हैं।

इसके बाद इसका ऐलान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये नई स्कीम लगभग तैयार है।

और इसे आधिकारिक तौर पर सितंबर में लॉन्च किया जाएगा।

पीएम मोदी के भाषण से मिले थे संकेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के अपने भाषण में कहा था कि सरकार शहरों में रहने वाले लोगों के लिए

सस्ते दर पर लोन देने वाली स्कीम ला रही है। तब उन्होंने बताया था, “शहरों में चॉल, स्लम, किराये के घर फिर

अनअथरॉइज्ड कॉलोनी में रहने वाले परिवारों को योजना का फायदा मिलेगा।

अगर वो अपना घर बनाना चाहते हैं तो उन्हें ब्याज दरों में छूट दी जाएगी। इससे लोगों के लाखों रुपये बचेंगे।”

आने वाली नई योजना क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम या फिर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की ही तरह कुछ हो

सकता है। क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम के तहत केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए

होम लोन के ब्याज पर 2.67 लाख रुपये तक की छूट की सहायता करता था। बता दें, प्रधानमंत्री आवास योजना

(शहरी) के तहत 1.12 करोड़ घर बनाने हैं। जिसमें से 76.25 लाख घर बनकर तैयार हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related