Parliament House: PM मोदी का नए संसद भवन का उद्घाटन करना संतोष की बात, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश
Parliament House: जिस मुद्दे पर विपक्ष नई संसद भवन के उद्घाटन को भाजपा की राजनीति से जोड़ रहा था,
उसका दांव उलटा पड़ गया है। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि नई संसद भवन (Parliament House) का उद्घाटन
पीएम के बजाय राष्ट्रपति को करना चाहिए, इस मुद्दे पर विपक्ष के तकरीबन 20 दलों ने उद्घाटन कार्यक्रम का
विरोध किया। विपक्ष का यह दांव तब भारी पड़ गया जब राज्यसभा के
उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश पढ़कर सुनाया। राष्ट्रपति का संदेश पढ़ते हुए उन्होंने पढ़ा कि
इस बात का संतोष है कि नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि इस बात का संतोष है
कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
संसद का नया भवन नीतियों के माध्यम से हासिए पर पड़े हुए लोगों समेत सभी देशवासियों की आवश्यकताओं का
सक्रियता से समाधान सुनिश्चित करेगा। ये लोकतंत्र का पालना है।
हमारा देश लोकतांत्र के वैश्विक फैलाव के संरक्षण में सहायक रहा है।
इससे पहले राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण ने कहा कि नया संसद भवन सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
गौरवशाली भवन नया इतिहास लिखेगा। नई संसद गुलामी की मानसिकता से
मुक्ति का प्रतीक है। देश के हर कोने से लाई गई संस्कृति की भव्यता है।
पीएम मोदी का संबोधन
नई संसद भवन के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ”यह नया भवन हमारे स्वतंत्रता
सेनानियों के सपने को साकार करने का साधन बनेगा। यह नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा।
यह नया भवन विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धी होते हुए देखेगा।
नए रास्तों पर चलकर ही नए प्रतिमान गढ़े जाते हैं। आज नया भारत
नए लक्ष्य तय कर रहा है। नया जोश है, नई उमंग है, दिशा नई है, दृष्टि नई है।”
पीएम मोदी ने जारी किया 75 रुपए का सिक्का
नई संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय डाक विभाग के स्मारक डाक टिकट जारी किया।
इसके बाद उन्होंने भारतीय वित्त विभाग द्वारा तैयार किए गए 75 रुपये का सिक्का जारी किया।
