NASA ने लॉन्च किया आर्टेमिस-1, 50 साल बाद फिर चांद पर पड़ेंगे इंसान के कदम?
NASA: अमेरिका एक बार फिर चांद पर कदम रखने की तैयारी कर रहा है।
इस दिशा में NASA ने बड़ा कदम उठाया है। NASA ने बुधवार को आर्टेमिस-1 मिशन के तहत
ओरियॉन स्पेसशिप को लॉन्च किया है। यह स्पेसशिप 42 दिनों में चंद्रमा का चक्कर लगाकर वापस आ जाएगा।
इस लॉन्चिंग से पहले निशन को तकनीकी खराबी की वजह से 10 मिनट के लिए रोक दिया गया था।
इससे पहले भी तकनीकी खामी की वजह से दो बार लॉन्चिंग रोकी गई थी।
माइथोलॉजी के हिसाब से आर्टेमिस एक देवी का नाम है। आधी सदी से अपोलो मिशन के बाद से
अमेरिका ने चांद पर कदम नहीं रखे हैं। इससे पहले 29 अगस्त और 3 सितंबर को लॉन्चिंग की कोशिश हुई थी।
NASA के मुताबिक निकोल तूफान की वजह से लॉन्चिंग पैड को नुकसान पहुंचा था।
इस वजह से लॉन्चिंग रोकनी पड़ी थी। बताया जा रहा था कि स्पेसक्राफ्ट के
पार्ट्स ढीले हो गए थे और इस वजह से हाइड्रोजन लीक होने लगा था।
बता दें कि आर्टेमिस-1 एक तरह से मानव को चांद पर भेजने का पहला चरण है।
इस मिशन को तीन भाग में चरणबद्ध किया गया है। आर्टेमिस-1 के बाद आर्टेमिस-2 और
आर्टेमिस-3 का नंबर आएगा। यह मिशन सफल होता है तो तीन
साल बाद एक बार फिर से अमेरिका मानव को चांद पर भेजेगा।
