Narendra Modi: राजनाथ सिंह ने रखा यह प्रस्ताव, PM के लिए नरेंद्र मोदी के नाम पर NDA में लगी मुहर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Narendra Modi: राजनाथ सिंह ने रखा यह प्रस्ताव, PM के लिए नरेंद्र मोदी के नाम पर NDA में लगी मुहर

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाए जाने का

प्रस्ताव एनडीए की बैठक में पेश किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह प्रस्ताव रखा,

- Advertisement -
- Advertisement -

जिस पर सभी ने सहमति जताई। इस मीटिंग से पहले नरेंद्र मोदी  (Narendra Modi) ने संविधान को नमन किया।

मंच पर उनके बगल में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू बैठे दिखे।

पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नाम का प्रस्ताव राजनाथ सिंह ने रखा

और फिर अमित शाह ने इसकाअनुमोदन किया। उन्होंने कहा कि

यह सिर्फ हमारी ही इच्छा नहीं है बल्कि देश की 140 करोड़ जनता की यह इच्छा है।

देश के हर कोने से यह आवाज आई है कि मोदी जी को देश का नेतृत्व अगले 5 साल करना चाहिए।

Narendra Modi की दूरदर्शिता को पूरे भारत ने देखा: राजनाथ सिंह

वहीं राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता को पूरे भारत ने देखा है।

हम सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है कि एनडीए की सरकार ने 10 साल में देश की सेवा की है,

उसकी भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी प्रशंसा हो रही है।

हम लोगों को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

1962 के बाद पहली बार कोई नेता लगातार तीसरी बार भारत का पीएम बनने जा रहा है।

यह भी पढ़ें :तीसरे टर्म के लिए PM Modi का वादा,24 घंटे बिजली और बिल होगा जीरो

हमारा सौभाग्य है कि मोदी जी जैसा संवेदनशील प्रधानमंत्री हमें मिलने जा रहा है।

राजनाथ बोले- गठबंधन मजबूरी नहीं, प्रतिबद्धता है

हम सबकी पहचान गठबंधन धर्म का निर्वाह करने से है। यह सिलसिला अटल जी के दौर से ही चला आ रहा है।

गठबंधन हमारे लिए मजबूरी नहीं प्रतिबद्धता है। इस बैठक को संबोधित करते हुए

चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश में टीडीपी की जीत के लिए भाजपा को भी क्रेडिट दिया।

उन्होंने कहा कि हम एनडीए सरकार के साथ हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने दुनिया में अपनी धमक दिखाई है।

भारत ग्लोबल पावर हाउस बना है। उन्होंने कहा कि हमें देश के विकास के साथ ही क्षेत्रीय आकांक्षाओं का भी

ख्याल रखना होगा। नायडू ने कहा कि भारत के पास नरेंद्र मोदी के रूप में सही समय पर सही नेता मौजूद है।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...