Monsoon: इस बार देर से आएगा मानसून मौसम विभाग ने बताया क्या है इसकी वजह
Monsoon: देश में मानसून की एंट्री इस बार देर से होगी। मौसम विभाग की माने तो इस बार केरल में ही इसकी रफ्तार
धीमी रहेगी। ताजा अपडेट के अनुसार, अभी मानसून को लेकर
स्थिति साफ नहीं हुई है और अगले दो-तीन दिनों में सही रिपोर्ट मिलेगी।
दक्षिण पूर्व अरब सागर पर बादल छाए
IMD का कहना है कि दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है और बादल छाए हुए हैं।
जल्द ही तेज चक्रवाती हवाएं केरल तट की ओर मानसून को आगे बढ़ा सकती हैं। हालांकि, विभाग ने कहा कि
अगले दो-तीन दिनों में स्थितियों में सुधार होने से केरल में मानसून दस्तक दे सकता है।
7 जून को केरल पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग की मानें तो केरल में 7 जून को मानसून दस्तक देगा। विभाग के अनुसार,
इस बार मानसून एक हफ्ते की देरी से आएगा, जो आमतौर पर 1 जून को ही आ जाता था।
इसलिए भविष्यवाणी हुई गलत
मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले ही भविष्यवाणी की थी कि मानसून 4 जून को केरल के तट से टकराएगा, लेकिन यह गलत निकली।
अब IMD ने इसकी वजह बताई है। विभाग ने कहा कि दक्षिणी अरब सागर के ऊपर पश्चिमी हवाएं औसत समुद्र तल
से 2.1 किमी ऊपर तक चल रही हैं और इससे मानसून प्रभावित हो सकता है।
सभी जगह मानसून आने में होगी देरी!
IMD ने कहा कि केरल में मानसून देरी से आने के कारण इस बार अन्य हिस्सों में भी विलंब देखा जा सकता है।
हालांकि, मौसम विभाग ने केरल में मानसून के आगमन की संभावित तारीख नहीं बताई,
लेकिन कहा कि ये जरूरी नहीं है कि मानसून बाकी जगह भी देरी से आए, ये आने वाले दिनों में तय होगा।
