JEE Main 2023: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा JEE Main 2023 से जुड़ा नोटिस, जानें क्या है पूरी सच्चाई

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

JEE Main 2023: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा JEE Main 2023 से जुड़ा नोटिस, जानें क्या है पूरी सच्चाई

JEE Main 2023: सोशल मीडिया पर एक नोटिस प्रसारित किया जा रहा है जिसमें दावा किया गया है

कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2023 का आयोजन की तारीख घोषित कर दी गई है।

- Advertisement -
- Advertisement -

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि जेईई मेन 2023 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जेईई मेन की तिथियों एवं आवेदन से संबंधित वायरल नोटिस में कहा गया कि जेईई मेन परीक्षा दो सेशन में

जनवरी व अप्रैल में संपन्न होने जा रही है। नोटिस के अनुसार पहला सेशन 18 से 23 जनवरी के मध्य एवं

दूसरा सेशन अप्रैल में 04 से 09 अप्रैल के मध्य बताया गया है।

साथ ही आवेदन की तिथियां 16 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच बताई गई है।

वायरल नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार 16 नवंबर से 31 दिसंबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से

पहले सत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 31 दिसंबर रात 11:30 बजे तक ऑनलाइन शुल्क

भुगतान कर सकते हैं। इसमें जेईई मेन 2023 के प्रश्नपत्र, अनुभाग, परीक्षा का तरीका,

विषय और प्रवेश परीक्षा का पेपर-वार समय भी शामिल है। फर्जी नोटिस के अनुसार, गणित, भौतिकी और रसायन

विज्ञान सहित बीई, बीटेक के लिए पेपर 1 में कुल 90 अंक हैं।

हालांकि, इस अधिसूचना की पुष्टि नहीं हो पाई है। इस नोटिस का

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के डायरेक्टर जनरल विनीत जोशी ने खंडन भी किया है।

JEE Main 2023 की वेबसाइट नहीं हुई अपडेट

अभी तक जेईई मेन और एनटीए की वेबसाइट पर ऐसी कोई जानकारी जारी नहीं की गई है।

जेईई मेन की वेबसाइट तीन सितंबर के बाद अपडेट ही नहीं हुई है।

स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है की वो ऐसी झूठी खबरों पैर विश्वास न करें और जेईई मेन व एनटीए की वेबसाइट पर ही

सभी सही जानकारी प्राप्त करें। स्टूडेंट्स किसी भी गलत जानकारी से परेशान न हो।

जेईई मेन परीक्षा के पहले सेशन जनवरी में होने की संभावना कम है।

JEE Main 2023 पर वायरल नोटिस फर्जी : एनटीए चेयरमैन

एनटीए के डीजी विनीत जोशी ने मीडिया से बातचीत में पुष्टि की कि एनटीए जेईई मेन 2023 पर वायरल नोटिस फर्जी है।

जेईई मेन देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से 32 एनआईटी,

26 ट्रिपल आईटी, 36 जीएफटीआई की 50 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश मिलता है।

इस परीक्षा की परीक्षा तिथियों एवं आवेदन से संबंधित जानकारी का लाखों स्टूडेंट्स को बेसब्री से इंतजार है।

अभी तक एनटीए द्वारा जेईई मेन से संबंधित कोई जानकारी जारी नहीं की गई है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related