कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली

IndigoFlight: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को खराब मौसम के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। तेज बारिश और गरज-चमक के बीच कोलकाता से अगरतला जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट पर आसमानी बिजली गिर गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

घटना के बाद विमान में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट स्टाफ की तत्परता से स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। एयरलाइन की ओर से सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मौसम विभाग के अनुसार उस समय क्षेत्र में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली की गतिविधियां दर्ज की गई थीं। वहीं इंडिगो एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और घटना के बाद सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

फिलहाल विमान की तकनीकी जांच की जा रही है और मौसम सामान्य होने के बाद ही आगे की उड़ान संबंधी निर्णय लिया जाएगा।

#kolkata #IndigoFlight #lightningstrike

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत नवनियुक्त कर्मचारियों को दिए गए नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत नवनियुक्त कर्मचारियों...

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा निःशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं दर्जी प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा निःशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं...