HMPV Virus: स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बोले ये कोई नया वायरस नहीं, हालात पर हमारी नजर- HMPV से घबराएं नहीं

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

HMPV Virus: स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बोले ये कोई नया वायरस नहीं, हालात पर हमारी नजर- HMPV से घबराएं नहीं

HMPV वायरस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि यह कोई नया वायरस नहीं है और इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। नड्डा ने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि HMPV कोई नया वायरस नहीं है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसकी पहली बार पहचान 2001 में हुई थी और यह कई वर्षों से पूरी दुनिया में फैल रहा है। HMPV सांस के माध्यम से हवा के माध्यम से फैलता है।

यह सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है। यह वायरस सर्दियों और शुरुआती वसंत के महीनों में अधिक फैलता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा

चीन में HMPV के मामलों की हालिया रिपोर्टों के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय, ICMR और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र चीन के साथ-साथ पड़ोसी देशों में स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि WHO ने भी स्थिति का संज्ञान लिया है और जल्द ही अपनी रिपोर्ट हमारे साथ साझा करेगा।

उन्होंने कहा कि ICMR ने श्वसन वायरस के उपलब्ध आंकड़ों की समीक्षा की है

और भारत में किसी भी सामान्य श्वसन वायरल रोगजनकों यानी इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) या गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (SARI) के मामलों में कोई असामान्य वृद्धि नहीं नहीं देखा गई है।

 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हालात पर समीक्षा के लिए 4 जनवरी को स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की अध्यक्षता में संयुक्त निगरानी समूह की बैठक हुई है।

HMPV वायरस संक्रमण को लेकर देश की स्वास्थ्य एजेंसियां और निगरानी नेटवर्क सतर्क हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि देश किसी भी उभरती स्वास्थ्य चुनौतियों का तुरंत जवाब देने के लिए तैयार है।

उन्होंने जोर देकर कहा, “चिंता करने की कोई बात नहीं है। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।”

बता दें कि इस संक्रमण के अब तक तीन मामले सामने आ चुके हैं। दो केस बेंगुलुरु में जबकि तीसरा मामला अहमदाबाद में सामने आया है।

तीनों बच्चों की उम्र एक साल से कम है और तीनों की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

एक को तो अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। तीनों बच्चों के परिजनों का कोई यात्रा संपर्क और इतिहास नहीं देखा गया है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...