Google Search पर क्यों आ रही है एक्ट्रेस Sridevi की तस्वीर? जानिए गूगल के इस खास Doodle की कहानी
Google Search : इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं एक्ट्रेस
श्रीदेवी (Sridevi) का जन्म आज ही के दिन 13 अगस्त, 1963 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपट्टी में हुआ
था. बॉलीवुड में अपनी कभी न मिटने वाली छाप छोड़ने के बाद श्रीदेवी ने 24 फरवरी, 2018 को अचानक इस दुनिया
को अलविदा कह दिया. बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में देने वाली इस एक्ट्रेस को फैंस इतनी जल्दी खो देंगे,
इसका अंदाजा किसी को नहीं था, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है.
रविवार को श्रीदेवी की 60वीं बर्थ एनिवर्सरी को न सिर्फ फिल्मी सितारों और फैंस ने मनाया बल्कि दुनिया के सबसे
बड़े इंटरेट google search इंजन ने भी एक खास डूडल (Google Doodle) बनाकर दिग्गज एक्ट्रेस को अपना ट्रिब्यूट दिया
Google Search इंजन खोलते ही आपको श्रीदेवी की याद में बना डूडल दिखाई देगा,
जिसकी तारीफ सोशल मीडिया यूजर्स भी कर रहे हैं. गूगल अपनी तरफ से भारत की बड़ी हस्तियों को डूडल के रूप में
ट्रिब्यूट देता रहता है. श्रीदेवी ने अपने करियर के चार दशकों के दौरान लगभग तीन सौ फिल्मों में एक्टिंग की.
बाद में उन्होंने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी कर ली. श्रीदेवी और बोनी की बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर भी
अपनी मां की तरह खूबसूरत हैं और एक्ट्रेस हैं. गूगल ने अपने डूडल का श्रेय मुंबई के कलाकार भूमिका मुखर्जी को दिया,
जिनके द्वारा एक्ट्रेस को एक डांस स्टाइल में श्रद्धांजलि दी गई, जिसके लिए वो पॉपुलर थीं.
