fire: ट्रेन के AC बोगी में लगी आग,यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; मची रही अफरा-तफरी
fire: मुजफ्फरपुर में अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार होते-होते बच गई।
जब एसी बोगी में अचानक आग (fire) लग गई। जिसके बाद घबराए यात्री बोगी से कूदकर भागने लगे।
इस दौरान करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग (fire) लगने से बोगी से कूदे यात्री
मुजफ्फरपुर के रामदयालु स्टेशन पर बुधवार को अवध असम एक्सप्रेस के एसी बोगी के पहिए में आग लग गई।
घटना से एसी कोच के B-2 बोगी में अफरातफरी मच गई। धुआं बढ़ने पर यात्रियों चेन पुलिंग कर ट्रेन को
रामदयालू स्टेशन पर रोक दिया। और बोगी से कूदने लगे। इस घटना से स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
जिसके बाद रेल कर्मियों ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे।
करीब 1 घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। चक्के में लगी आग
को किसी तरह बुझाया गया। और फिर ट्रेन को रवाना किया गया।
ब्रेक बाइंडिंग से लगी आग
जानकारी के मुताबिक ब्रेक बाइंडिंग से पहिए में आग लगी। मौके पर जांच के बाद
ट्रेन को फिटनेस देकर रवाना कर दिया गया है। इधर, घटना के बाद कई यात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी।
यात्रियों के मुताबिक मुजफ्फरपुर से ट्रेन खुल चुकी थी। थोड़ी दूर आगे जाने के बाद ट्रेन रफ्तार पकड़ चुकी थी।
रामदयालु स्टेशन के पास अचानक से बोगी में धुआं निकलने लगा। कांच के बाहर देखा तो आग निकल रही थी।
इसके बाद उन्होंने ट्रेन को रोकने के लिए चेन पुल कर दिया। स्टेशन पर ट्रेन आकर रुक गई।
ट्रेन के रुकते ही कई यात्री कूदकर भागने लगे। रेल कर्मियों को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचे कर्मियों ने करीब 1 घंटे तक फिटनेस की जांच की। तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ी।
