Assam Train Accident: हाथियों से टकराई राजधानी एक्सप्रेस,बड़ा हादसा टला

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Assam Train Accident: हाथियों से टकराई राजधानी एक्सप्रेस,बड़ा हादसा टला

Assam Train Accident: असम में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है, जहां 20507 डीएन सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकरा गई। इस टक्कर में ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

यह हादसा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के लुमडिंग डिवीजन में हुआ, जो गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर स्थित है।

- Advertisement -
- Advertisement -

8 हाथियों की मौत, एक बच्चा घायल

स्थानीय लोगों और वन विभाग के अनुसार, ट्रेन करीब 8 हाथियों के झुंड से टकराई। इस हादसे में 8 हाथियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक छोटा हाथी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। यह इलाका हाथियों का घोषित गलियारा नहीं बताया जा रहा है।

लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, लोको पायलट ने ट्रैक पर हाथियों को देखकर आपातकालीन ब्रेक लगाए, लेकिन तेज रफ्तार के कारण टक्कर नहीं टाली जा सकी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

रेल सेवाएं प्रभावित, ट्रेनें डायवर्ट

  • दुर्घटना के बाद ऊपरी असम और पूर्वोत्तर भारत की कई रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
  • कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया
  • इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनें यूपी लाइन से चलाई जा रही हैं
  • मौके पर रेस्क्यू ट्रेन और रेलवे अधिकारी मौजूद हैं

यात्रियों को सुरक्षित किया गया

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित डिब्बों के यात्रियों को अन्य डिब्बों में खाली बर्थ पर समायोजित किया गया है। क्षतिग्रस्त डिब्बों को अलग करने के बाद ट्रेन को गुवाहाटी भेजा गया है, जहां अतिरिक्त डिब्बे जोड़कर यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।

पटरी मरम्मत का काम जारी

घटनास्थल पर रेलवे और वन विभाग की संयुक्त टीम काम कर रही है। रेल ट्रैक की मरम्मत जारी है और हादसे की जांच की जा रही है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...