Anju: ‘आतंक के गढ़’ में अंजू का इश्क, रास आ रहा दूसरा वतन; पाकिस्तान की तारीफ में पढ़े कसीदे
Anju: प्यार में गिरफ्तार अंजू ने तीन दिन पहले यानी 23 जुलाई को अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान चली आई।
शादीशुदा अंजू ने भारत में अपने पति से जयपुर जाने का बहाना कर पाकिस्तान की सीमा पार कर गई।
पाकिस्तान आने के बाद कथित तौर पर अंजू ने अपने प्रेमी नसरुल्लाह से शादी कर ली है।
ऐसा बताया जा रहा है कि शादी करने से पहले अंजू ने इस्लाम भी कबूल कर लिया है। इस कपल के कई वीडियो
इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब इस से जुड़ा दूसरा वीडियो भी सामने आया है।
‘आतंक के गढ़’ में अंजू का इश्क
सोशल मीडिया पर वायरल दूसरे वीडियो में अंजू को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी दीर में पर्यटन
स्थलों का आनंद लेते देखा जा सकता है। नुमान खान नामक ब्लॉगर की तरफ से रिकॉर्ड किए गए
4 मिनट लंबे वीडियो में अंजू को पाकिस्तान की सुंदरता की प्रशंसा करती हुई नजर आ रही है।
पति से झूठ बोल हुई फरार
राजस्थान के भिवाड़ी जिले की एक विवाहित भारतीय महिला अंजू की फेसबुक के जरिए
एक पाकिस्तानी शख्स से दोस्ती हो गई। दोनों की दोस्ती जल्द प्यार में बदल गई। अंजू अपने ‘प्यार’ से मिलने के लिए
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत तक पहुंच गई।
अंजू पाकिस्तान में अपने प्रेमी से मिलना चाहती थी, जिसके लिए उसने बहाना बनाया।
अंजू ने अपने पति अरविंद को बताया कि वह कुछ दिनों के लिए जयपुर जा रही है,
लेकिन रविवार को मीडिया के जरिए अरविंद को पता चला कि अंजू सीमा पार चली गई है।
पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि अंजू ने इस्लाम धर्म अपना लिया है और अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से शादी कर ली है।
