Air India: एयर इंडिया के विमान में आग लगने से घबराए यात्री,कुछ रोने भी लगे, आपातकालीन कराई गई लैंडिंग 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Air India: एयर इंडिया के विमान में आग लगने से घबराए यात्री,कुछ रोने भी लगे, आपातकालीन कराई गई लैंडिंग

Air India: एयर इंडिया के विमान से आग लगने से यात्री घबरा गए। कई यात्री तो रोने भी लगे। दरअसल, एयर इंडिया के एक विमान में शनिवार को आग लग गई थी,

जिसके बाद बंगलूरू हवाईअड्डे पर उसकी आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी। विमान कोच्चि जा रहा था।

- Advertisement -
- Advertisement -

अधिकांश लोगों को रविवार दोपहर दूसरे विमान से कोच्चि पहुंचाया गया। लैंडिंग के बाद लोगों ने पूरी घटना बताई।

लैंडिग के बाद बैग लेने में आई परेशानी

एक यात्री ने कहा कि लैंडिंग के बाद हमें अपने हैंड बैगेज के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा। हालांकि, आखिर में लोगों को हैंडबैग तो मिल गए।

एक यात्री ने शिकायत की कि उन्हें अभी तक चेक-इन बैग नहीं मिला। एयरलाइन ने वादा किया था कि वे इसे मेरे घर के पते पर पहुंचा देंगे।

लैंडिंग के तुरंत बाद बुझाई गई आग

केआईए का प्रबंधन करने वाले बीआईएएल के एक प्रवक्ता ने बताया कि 18 मई, 2024 को बेंगलुरु से कोच्चि जा रही IX 1132 के इंजन में आग लगने की सूचना मिली।

इस वजह से 23:12 बजे बीएलआर हवाई अड्डे पर उसकी आपातकालीन लैंडिंग की गई। लैंडिंग के बाद तुरंत आग बुझा दी गई।

सभी 179 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को विमान से सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है।

आग लगने से यात्री घबराए

हवाईअड्डे पर उतरने के बाद लोगों ने अपना अनुभव साझा किया।

यात्रियों ने कहा कि बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अतंरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (केआई) से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही आग लगने की सूचना मिली।

इससे सभी यात्री घबरा गए। हर कोई डर गया था। कई लोग तो रोने भी लगे थे।

चालक दल ने उन्हें शांत रहने की सलाह दी। एक व्यक्ति ने कहा कि इंजन में आग लगने से पहले चार या पांच चिंगारियां उठी थीं।

यात्रियों ने की चालक दल की सराहना

हालांकि, आपातकालीन लैंडिंग के बाद यात्रियों को हवाईअड्डे पर जिस तरह से चालक दल ने बाहर निकाला,

वह सराहनीय था। यात्रियों ने कहा कि चालक दल बहुत जिम्मेदार था। उन्होंने हमें बाहर निकलने में मदद की।

उन्होंने हमें बचाने के लिए हर संभव मदद की। हम उनके आभारी हैं।

चालक दल की सूझ-बझ के कारण कोई घायल नहीं हुआ। सभी सुरक्षित हैं।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...