60 हजार लोगों को मिलेंगे Aayusman card,PM के जन्मदिन से शुरू होगा अभियान
Aayusman card : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बड़े अभियान
आयुष्मान भवः (Ayushman Bhava) की शुरुआत करेंगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यह अभियान 13 सितंबर को शुरू किया जाएगा
लेकिन इसे 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (Narendra Modi Birthday) पर शुरू होने वाले
‘सेवा पखवाड़े’ के दौरान पेश किया जाएगा। इस अभियान के तीन मुख्य स्तंभ होंगे,
जिसमें देश में लाखों हेल्थ और वेलनेस सेंटरों पर आयुष्मान मेले का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा आयुष्मान कार्ड बांटने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी और आयुष्मान सभाओं का आयोजन होगा।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिसाल पेश करने वाले गांवों को आयुष्मान गांव भी
घोषित किया जाएगा।स्वास्थ्य मंत्रालय की योजनाओं का फायदा हर व्यक्ति
तक पहुंचाने के मकसद के साथ यह अभियान शुरू किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और जागरूकता को बढ़ाने के लिए
‘सेवा पखवाड़ा’ के दौरान कई कार्यक्रम की योजना बनाई गई है।
यह भी पढ़ें :Aayusman card क्या आप भी नहीं बनवाया? आज ही ऐसे कर सकते हैं आवेदन
इस अभियान में आयुष्मान आपके द्वार, आयुष्मान मेला और आयुष्मान सभा जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।
60 हजार लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड दिए जाएंगे। डॉ. मांडविया ने कहा कि
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर हमने तय किया है कि आयुष्मान भवः अभियान चलाएंगे
और इसके तहत हम आरोग्य लक्ष्य सेवा का प्रचार-प्रसार करेंगे। देश में 1.17 लाख से ज्यादा
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। आयुष्मान भवः अभियान के तहत इन सभी सेंटर पर
आयुष्मान मेला लगेगा और इसमें सभी गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का उपचार होगा,
साथ ही देश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
