राम मंदिर की सदियों की आकांक्षा सच हुई, President Draupadi Murmu के अभिभाषण की बड़ी बातें
President Draupadi Murmu: संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हो रही है।
इस दौरान उन्होंने UPI और भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति से लेकर महिलाओं की भागेदारी, परीक्षा में गड़बड़ी जैसे मुद्दों को उठाया।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘राम राम’ कहकर देश को संबोधित किया और बवाल करने वाले सांसदों से अच्छा प्रदर्शन करने की अपील की।
यह भी पढ़ें :PM modi के रोड शो के दौरान आ गई एंबुलेंस, पीएम ने साइड कराया अपना काफिला
राष्ट्रपति ने बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा एवं राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। उन्होंने नए संसद भवन में पहला संबोधन देते हुए कहा कि यहां ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की महक है।
उन्होंने कहा कि दुनिया भर में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है और लगातार पिछली दो तिमाही में देश की विकास दर साढ़े प्रतिशत रही।
उन्होंने कहा कि भारत को पहले पांच सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में शामिल किया जाता था जो अब दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले
राष्ट्रपति मुर्मू ने गरीबी खत्म करने के मोर्चे पर मौजूदा मोदी सरकार की तरफ से किए गए कामों की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे हैं लेकिन अब हम बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं।
नीति आयोग के अनुसार मेरी सरकार के एक दशक के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं…।’
पहली अमृत भारत ट्रेन का जिक्र
भारत की इकोनॉमी को लेकर राष्ट्रपति ने कहा, ‘बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना। लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5% से ज्यादा रही है…।’
साथ ही उन्होंने तेज रफ्तार ट्रेनों और भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल निर्माण पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला।
भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली…भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की।’
UPI लेन देन का दिया ब्योरा
राष्ट्रपति मुर्मू ने UPI के जरिए भारत में बढ़े लेनदेन पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘आज दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत भारत में होता है। पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं।
इसके तहत 18 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लेनदेन हुआ है।’
खास बात है कि हाल ही में भारत आए फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों और पीएम मोदी को भी UPI पर चर्चा करते देखा गया था।
कोरोना और महंगाई
उन्होंने कहा, ‘बीते वर्षों में विश्व ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया। ऐसे वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को
काबू में रखा, सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया।’ साल 2020 में भारत में कोरोनावायरस महामारी का ग्राफ बढ़ना शुरू हो गया था।
किसान और महिलाएं
राष्ट्रपति ने महिलाओं और किसानों के लिए सरकार के कामों को सराहा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को सस्ता खाद मुहैया करा रही है।
यह भी पढ़ें :Ram Mandir : सदियों का इंतजार हुआ पूरा, राम मंदिर में विराजे रामलला,करें अयोध्या के राजा श्रीराम के दर्शन
उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुरक्षित की है। साथ ही कहा कि सरकार उन क्षेत्रों तक पहुंच रही है, जो दशकों से पिछड़े रहे हैं।
परीक्षा में गड़बड़ी रोकने कानून और राम मंदिर
राष्ट्रपति ने कहा, ‘मेरी सरकार परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंताओं से अवगत है, इस दिशा में सख्ती लाने के लिए नया कानून बनाने का निर्णय लिया गया है।
‘ अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा, ‘राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, आज यह सच हो चुकी है।
