Professor: गेस्ट हाउस के कमरे में महिला प्रोफेसर का मिला शव, 15 दिन पहले की थी जॉइनिंग

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Professor: गेस्ट हाउस के कमरे में महिला प्रोफेसर का मिला शव, 15 दिन पहले की थी जॉइनिंग

Professor: मुरादाबाद की तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) में एसोसिएट प्रोफेसर की लाश मिली है।

गेस्ट हाउस के कमरा नंबर-103 में बॉडी फर्श पर पड़ी थी। घटना का पता तब चला, जब प्रोफेसर ने घरवालों का फोन नहीं उठाया।

- Advertisement -
- Advertisement -

वार्डन ने खिड़की से झांका तो प्रोफेसर (Professor) का शव औंधु मुंह बेड के बगल फर्श पर पड़ा था।

पुलिस को शव के पास नशे की दवाएं और चाकू मिला है। पुलिस को शक है कि प्रोफेसर (Professor) की मौत दवाओं के ओवरडोज की वजह से हुई।

उनके गले पर 4 कट के निशान थे। डॉ. अदिति मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी में मॉडल टाउन की रहने वाली थीं।

पति से हो चुका था तलाक

डॉ. अदिति शादीशुदा थीं, लेकिन पति से उनका तलाक हो गया था।

16 जून को ही उन्होंने मुरादाबाद की TMU में पैथॉलाजी विभाग में बतौर एसोसिएट प्रोफेसर जॉइन किया था।

वह यहां से पहले गाजियाबाद की रामा मेडिकल कॉलेज में जॉब करती थीं।

सुबह 8.30 बजे फिर से घरवालों ने बेटी को कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।

सुबह 8.45 बजे घरवालों ने TMU के वार्डन को कॉल किया। उनसे अदिति से बात करवाने के लिए कहा। उन्होंने एक स्टाफ अदिति के कमरे में भेजा।

उन्होंने दरवाजा खटखटा, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। खिड़की से झांक कर देखा, तो अदिति बेड के बगल मृत पड़ी थीं।

मोबाइल को पुलिस ने लैब भेजा

पुलिस आस-पास के CCTV खंगाल रही है। पुलिस ने अदिति के मोबाइल को जांच के लिए लैब भेज दिया है।

SP सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। परिवार वालों से भी बात की जाएगी।

SP सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया- TMU के पैथॉलाजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अदिति मेहरोत्रा (30) का शव यूनिवर्सिटी कैंपस में उनके रूम में मिला।

यूनिवर्सिटी प्रशासन को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो डॉ. अदिति फर्श पर पड़ी थीं। उनके पास में कुछ दवाएं और एक चाकू भी था।

Read also:Muder :प्रेग्नेंट बीवी का ब्लेड से पति ने गला रेत कर किया हत्या,फिर….. 

रात में पिता की कॉल नहीं रिसीव की तो वार्डन को बताया अदिति के पिता डॉ. नवनीत मेहरोत्रा भी डॉक्टर हैं। बेटी की लाश यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में मिलने की सूचना पर वह रेवाड़ी से मुरादाबाद पहुंचे।

उन्होंने बताया- मैंने रात में अदिति को कॉल किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। मुझे लगा, बेटी शायद सो गई होगी।

22 दिन पहले BBA छात्र की लाश लटकी मिली थी 22 दिन पहले तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) में एक BBA छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था।

छात्र अक्षत जैन आगरा का रहने वाला था। उसकी लाश यूनिवर्सिटी के ब्वॉयज हॉस्टल में फंदे पर लटकी मिली थी।

इस मामले में छात्र के पिता ने बुधवार को तत्कालीन SSP हेमराज मीणा के सामने पेश होकर अपने बेटे की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।

अक्षत जैन के पिता ने अपनी शिकायत में कहा था- उनके बेटे की मौत संदिग्ध परिस्थतियों में हुई। पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करके उन्हें इंसाफ दिलाए।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...