Cobra:12वीं की छात्रा के पीछे पड़ा ‘कोबरा’, एक महीने में चार बार डसा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Cobra:12वीं की छात्रा के पीछे पड़ा ‘कोबरा’, एक महीने में चार बार डसा

cobra: यूपी के मेरठ जिले से एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है।

यहां एक छात्रा के पीछे एक सांप पड़ गया। सांप छात्रा के पीछे इस कदर पड़ा है

- Advertisement -
- Advertisement -

कि अब वह उसका पीछा नहीं छोड़ रहा। नतीजा यह निकला कि एक महीने के अंदर सांप ने

छात्र को चार बार डस लिया। सांप के डसने के बाद घर वालों ने छात्रा का इलाज कराया।

सांप को लेकर लड़की के घरवालों में दहशत है। परिजन रात भर जागकर बेटी रखवाली कर रहे हैं।

मामला सरसवा गांव का है। गांव के पूर्व प्रधान महेंन्द्री देवी की बेटी दीपा ने

इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर रखी है। जानकारी के अनुसार छह सितंबर को

दीपा खेत में काम कर रही थी, इसी दौरान काले रंग का एक सांप आया और उसे डस कर चला गया।

सांप के डंसने के बाद दीपा ने शोर मचाया तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढें :Snake: तीन साल के बच्चे ने सांप को चबा-चबाकर मार डाला, हालत देखकर डॉक्टर भी दंग

इसके बाद 18 सितंबर को दोबारा खेत में काम करने के दौरान उसी तरह के एक और cobra ने डस लिया।

परिजनों ने किसी तरह से उपचार करवाकर छात्रा को घर पर आराम करने को कहा।

घर पर सो रही थी छात्रा, घुस आया सांप

कुछ दिन ही बीते थे कि 29 सितंबर को दीपा के घर में सुबह के समय फिर सांप घुस आया।

चारपाई पर दीपा सो रही थी। सांप ने दीपा को डसा और चला गया। सांप के डसते ही दीपा चिल्लाई।

जब तक घर वाले cobra को पकड़ते तब तक वह कहीं चला गया।

तीन अक्टूबर को cobra फिर घर में घुस आया और दीपा को देखते ही डस लिया।

इसके बाद घर वाले दीपा को लेकर नगली पहुंचे जहां उसका इलाज करवाया।

लगातार एक महीने के अंदर एक ही छात्रा पर cobra के हमले से

घर वालों में दहशत फैल गई है। बेटी की खातिर घर वाले अब रात भर पहरा दे रहे हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...