Honeymoon: शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हे घर में मच गया बवाल, दूल्हे ने दुल्हन को बताया…,लड़कीवाले बोले- दुल्हा खुद है नपुंसक
Honeymoon: यूपी के मेरठ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
शादी के बाद सुहागरात पर बवाल मच गया। दूल्हे ने कमरे से बाहर आकर अपने घरवालों से कहा कि दुल्हन किन्नर है। उनके साथ धोखा हो गया है।
दूल्हे की इस बात पर बौखलाए उसके घरवालों ने फोन कर दुल्हन के परिवारीजनों से यही बात कह दी।
इस पर दुल्हन के परिवार के लोग दूल्हे के घर आ गए। विवाद बढ़ा तो लड़कीवालोंं ने लड़के पर ही नपुंसक होने का आरोप लगा दिया।
दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच इस बात को लेकर झगड़ा होने लगा।
मामला, घर पर नहीं सुलझ पाया तो थाने पहुंच गया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत करके मेडिकल जांच कराने की मांग की है।
युवक ने अंदेशा जताते हुए परिजनों को बताया लड़की किन्नर
गंगानगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी 11 जुलाई को गौतमबुद्धनगर निवासी युवती से हुई थी।
दूल्हे के परिजनों ने बताया 12 जुलाई की रात युवक ने अंदेशा जताते हुए परिजनों को बताया लड़की किन्नर है। यह सुन सभी के होश उड़ गए।
लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष को फोन पर सूचना दी। शनिवार सुबह लड़की के परिजन पहुंच गए।
वे लड़के वालों की बात मानने को तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि किन्नर होने की बात गलत है।
जब लड़केवाले भी अपनी बात पर अड़े रहे तो लड़कीवालों ने कहा कि उनकी लड़की तो किन्नर नहीं है
लेकिन लड़का जरूर नपुंसक है। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ।
दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विवाद बढ़ने लगा तो दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। थाने में दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर मेडिकल जांच कराने की मांग की है।
पुलिस, अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। उधर, दूल्हा और दुल्हन पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़ा हुआ है।
दोनों पक्ष का कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच से सारी बातें साफ हो जाएंगी।