Bride:शादी के दिन दुल्हन प्रेमी संग फरार, कार हादसे की झूठी खबर से दूल्हे और मां की हालत बिगड़ी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bride:शादी के दिन दुल्हन प्रेमी संग फरार, कार हादसे की झूठी खबर से दूल्हे और मां की हालत बिगड़ी

Bride: शादी के दिन दुल्हन प्रेमी संग फरार, कार हादसे की झूठी खबर से दूल्हे और मां की हालत बिगड़ीमेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,

जहां शादी के दिन दुल्हन अपनी सहेली को झांसा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस घटना से दुल्हन के परिवार में हड़कंप मच गया, वहीं दूल्हा पक्ष को कार हादसे में दुल्हन की मौत की झूठी खबर देने से दूल्हे और उसकी मां की हालत बिगड़ गई।

दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।ब्यूटी पार्लर से प्रेमी संग भागी दुल्हन

जानकारी के अनुसार, दौराला क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता रोहटा क्षेत्र के एक युवक से तय किया था।

सोमवार को शादी थी और बारात आने वाली थी। सुबह से दुल्हन के घर में तैयारियां जोरों पर थीं।

मंडप सज चुका था, हलवाई ने खाना तैयार कर लिया था, और परिवार बारात के स्वागत में जुटा था।

उधर, दूल्हा पक्ष भी घुड़चढ़ी की तैयारी में था।इसी बीच, दुल्हन अपनी एक सहेली के साथ दौराला के एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई। लेकिन वहां से वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।़

सहेली ने जब यह बात परिजनों को बताई, तो परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर दुल्हन की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।झूठी खबर से दूल्हा और मां अस्पताल में भर्ती

दुल्हन के परिजनों ने दूल्हा पक्ष को सूचना दी कि ब्यूटी पार्लर जाते समय कार हादसे में दुल्हन की मौत हो गई।

यह सुनते ही दूल्हे और उसकी मां की हालत बिगड़ गई।परिजनों ने दोनों को तुरंत अस्पताल म भर्ती कराया।

इस बीच, दूल्हा पक्ष के कुछ लोग दुल्हन के घर पहुंचे, जहां उन्हें पूरी सच्चाई का पता चला।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक...

कटरीना कैफ का शाहरुख खान पर निशाना, मीडिया के सामने दिया करारा जवाब

कटरीना कैफ का शाहरुख खान पर निशाना, मीडिया के...

प्रशासन की निगरानी में हो रहा यूरिया खाद का वितरण

प्रशासन की निगरानी में हो रहा यूरिया खाद का...

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में न्यायालय के निर्देश पर आठों भवन स्वतः हटाए गए

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में न्यायालय के निर्देश पर आठों...