Welcome: हज यात्रियों की पहली वापसी उड़ान पहुंची लखनऊ, राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने किया स्वागत
Welcome: हज-2025 के तहत लखनऊ उड़ान स्थल से गए हज यात्रियों की पहली वापसी उड़ान आज तड़के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची।
जेद्दा से आई फ्लाइट SV-3106 निर्धारित समय 00:25 के बजाय 00:05 बजे लखनऊ उतरी, जिसमें 288 हज यात्री सकुशल लौटे।
उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री एवं राज्य हज समिति के अध्यक्ष दानिश आज़ाद अंसारी ने एयरपोर्ट पर यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
उन्होंने यात्रियों को फूल भेंटकर बधाई दी और उनकी कुशलक्षेम पूछी। मंत्री ने हज यात्रा के दौरान मिली सुविधाओं पर फीडबैक भी लिया।
यात्रियों ने मिना, अराफात और मुज़दलिफा में व्यवस्थाओं की सराहना की और हज यात्रा को सुविधाजनक व संतोषजनक बताया।
उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति और स्टेट हज इंस्पेक्टर की सेवाओं की भी प्रशंसा की।
स्वागत समारोह में नवगठित राज्य हज समिति के सदस्य वली मोहम्मद, नदीमुल हसन, सैयद अली वारसी, हाफिज़ एजाज़ अहमद, कल्बे हुसैन, मोहम्मद इफ्तेखार हुसैन, कामरान खान, जुनैद अहमद अंसारी, जावेद कमर खान और कमरुद्दीन (जुगनू) मौजूद रहे।
दूसरी वापसी उड़ान SV-3108 सुबह 5:22 बजे लखनऊ पहुंची, जिसमें 287 हज यात्री लौटे।
सचिव/कार्यपालक अधिकारी एस.पी. तिवारी, विशेष कार्याधिकारी मोहम्मद जावेद खान, प्रशासनिक अधिकारी आरिफ रऊफ सहित कर्मचारी और वालंटियर्स ने यात्रियों की सहायता की।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भारत लाल गोंड ने बताया कि सभी यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे।