UP निकाय चुनाव में OBC आऱक्षण के लिए आयोग का गठन, सेवानिवृत्त जज के नेतृत्व में पांच सदस्य नामित, पढ़ें पूरी खबर.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

UP निकाय चुनाव में OBC आऱक्षण के लिए आयोग का गठन, सेवानिवृत्त जज के नेतृत्व में पांच सदस्य नामित, पढ़ें पूरी खबर..

OBC: यूपी में निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण देने के लिए आयोग का गठन कर दिया गया है।

आयोग में अध्यक्ष के साथ चार सदस्यों को नामित किया गया है। सेवानिवृत्त न्यायाधीश को अध्यक्ष बनाया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

आयोग में दो पूर्व आईएएस और दो न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सदस्य बनाया गया है।

सीएम योगी ने मंगलवार को हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद ही आयोग का गठन करने और

ओबीसी (OBC) को आरक्षण देने के बाद ही चुनाव कराने की घोषणा की थी।

आयोग के गठन से पहले योगी सरकार ने बुधवार को ओबीसी आरक्षण के लिए

आयोग गठन को कैबिनेट बोईसर्कुलेशन से मंजूरी दी थी। इसके बाद नगर विकास विभाग ने इसकी

अधिसूचना भी जारी कर दी।आयोग में सेवानिवृत्त न्यायाधीश राम अवतार सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है।

सेवानिवृत्त आईएएस चोब सिंह वर्मा, पूर्व आईएएस महेंद्र कुमार, पूर्व अपर विधि परामर्शी संतोष कुमार विश्वकर्मा

और पूर्व अपर विधि परामर्शी व अप जिला जज ब्रजेश कुमार सोनी को सदस्य नामित किया गया है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related