UP Board 2023: यूपी में छह लाख बच्चों ने छोड़ दी 10वीं की पढ़ाई, नहीं मिला सही कारण

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

UP Board 2023: यूपी में छह लाख बच्चों ने छोड़ दी 10वीं की पढ़ाई, नहीं मिला सही कारण

UP Board 2023: उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में छह लाख से अधिक बच्चों ने 10वीं की पढ़ाई छोड़ दी।

2023 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए भरे गए फार्म पर गौर करने से तस्वीर साफ हो जाती है।

- Advertisement -
- Advertisement -

कक्षा नौ में पंजीकृत और पिछले साल की बोर्ड परीक्षा में 10वीं में फेल हुए

और परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों को मिलाकर 2023 में होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 37.37 लाख से अधिक

परीक्षार्थी होने चाहिए थे लेकिन फार्म भरा है 31.16 लाख ने। 6,20,747 छात्र कम हैं।

पिछले साल कक्षा नौ में 31,78,305 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया था जिन्हें पास होकर

इस बार हाईस्कूल में पंजीकरण कराना था। जबकि 2022 की हाईस्कूल में 5,58,900 लाख परीक्षार्थी या तो फेल हो

गए थे या फिर परीक्षा छोड़ दी थी। इस हिसाब से कक्षा नौ के लिए पंजीकृत बच्चों और 2022 की हाईस्कूल परीक्षा में फेल

और परीक्षा छोड़ने वाले विद्यार्थियों को जोड़ने पर 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए

हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या 37,37,205 होनी चाहिए। लेकिन 2023 की

हाईस्कूल परीक्षा के लिए 31,16,458 बच्चों ने ही फार्म भरा है।

10वीं में बच्चे कम होने की वजह पढ़ाई छोड़ने के साथ ही कक्षा नौ में बच्चों का फेल भी हो सकती है

लेकिन जानकारों का मानना है कि कक्षा नौ की गृह परीक्षा में इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का फेल होना संभव नहीं है।

इसका एक और कारण 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में फर्जी पंजीकरण होना भी हो सकता है।

पर 2022 की हाईस्कूल परीक्षा छोड़ने वाले कुल 2,61,011 बच्चों को भी

फर्जी मान लिया जाए तो भी पढ़ाई छोड़ने वालों की संख्या कहीं अधिक है।

फैक्ट फाइल

31,78,305 छात्र-छात्राओं ने 2021 में नौवीं में प्रवेश लिया

2,61,011 परीक्षार्थियों ने 2022 की 10वीं की परीक्षा छोड़ दी

2,97,889 बच्चे 2022 की हाईस्कूल परीक्षा में फेल हो गए

37,37,205 कुल छात्र इस बार 10वीं में होने चाहिए

31,16,458 बच्चों ने 2023 की हाईस्कूल का फॉर्म भरा है

6,20,747 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की पढ़ाई से दूरी बना ली

बोर्ड परीक्षा में बचे चार महीने, मॉडल पेपर से करें तैयारी

मार्च में प्रस्तावित हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी के लिए यूपी बोर्ड ने अभी से अपनी वेबसाइट पर मॉडल

पेपर अपलोड कर दिए हैं। बोर्ड ने हाईस्कूल के सभी प्रमुख विषयों हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक

विज्ञान, कम्प्यूटर, संगीत गायन समेत 22 विषयों के मॉडल पेपर उपलब्ध करा दिए हैं

और बचे हुए विषयों के पेपर भी जल्द ही सुलभ होंगे। मॉडल प्रश्नपत्र बोर्ड की वेबसाइट www.upmsp.edu.in से

डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि अक्तूबर के पहले

सप्ताह में ही मॉडल पेपर अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...