Seized: 31250.54 लाख रुपये कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं व नगदी कि गई जब्त

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Seized: 31250.54 लाख रुपये कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं व नगदी कि गई जब्त

seized:  आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नार्कोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा एक मार्च से 18 अप्रैल तक कुल 31250.54 लाख रुपये कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं व नगदी आदि जब्त किये गये।

इसमें 2923.61 लाख रुपये नकद धनराशि, 4014.89 लाख रुपये कीमत की शराब, 20996.69 लाख रुपये कीमत की ड्रग, 2156.05 लाख रुपये कीमत की बहुमूल्य धातुएं एवं 1159.30 लाख रुपये कीमत की अन्य सामग्री जब्त की गयी। यह जानकारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को दी।

- Advertisement -
- Advertisement -

उन्होंने बताया कि आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नार्कोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 18 अप्रैल को 15198.48 लाख रुपये कीमत की शराब, ड्रग व नगदी आदि जब्त किया गया।

इसमें 58.79 लाख रुपये नकद धनराशि, 84.91 लाख रुपये कीमत की 30279.76 लीटर शराब एवं 15054.74 लाख रुपये कीमत की 88235.19 ग्राम ड्रग व 0.05 लाख रुपये कीमत की 450 अन्य सामग्री जब्त की गयी।

रिणवा ने बताया कि 18 अप्रैल को प्रमुख जब्ती में जनपद गौतमबुद्धनगर की जेवर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 150 करोड़ रुपये अनुमानित कीमत की 61670 ग्राम ड्रग तथा

जनपद गौतमबुद्धनगर की दादरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 19.30 लाख रुपये नकद एवं 6.16 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 2347.24 लीटर शराब जब्त की गई।

इसी प्रकार जनपद महाराजगंज की महाराजगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 40 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 200 ग्राम ड्रग पकड़ी गयी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...