schools student :UP के 30 लाख स्कूली बच्चों को ये फायदा, योगी सरकार ने तैयार की कार्ययोजना
schools student : उत्तर प्रदेश के लगभग 5700 मॉडल स्कूलों में फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी की अलग-अलग
लैब समेत स्मार्ट क्लास व डिजिटल कम्प्यूटर लैब भी होगी। अगले वर्ष से ऑपरेशन कायाकल्प का दूसरा चरण
शुरू होगा और इसमें कम्पोजिट मॉडल स्कूलों का निर्माण किया जाएगा।
समग्र शिक्षा अभियान ने इस संबंध में कार्ययोजना तैयार कर ली है। इससे 30 लाख बच्चों को फायदा मिलेगा।
प्रदेश में 4000 स्कूलों को मॉडल कम्पोजिट स्कूल बनाया जाना है। वहीं 1780 स्कूलों केा
पीएमश्री विद्यालय योजना के तहत विकसित किया जाना है। इसमें पहले से विकसित कम्पोजिट स्कूलों को
मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। इन स्कूलों में हर कक्षा के लिए अलग से शिक्षक और कक्षा कक्षा होगा।
इसके अलावा खेल का मैदान, लाइब्रेरी, मिड डे मील शेड, किचन, हैण्ड्स ऑन लर्निंग,
स्किल डेवलपमेंट सेंटर आदि होगा। इन स्कूलों में न्यूनतम 500 बच्चों को
प्रवेश दिया जाएगा। इन स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होगी।
इन स्कूलों के लिए प्रति स्कूल लगभग 1.40 करोड़ रुपये का बजट खर्च होना है।
इसमें सरकार से बजट मांगा गया है और बाकी का पैसा अन्य विभागों से कन्वर्जेंस से लिया जाएगा।
मार्च, 2023 तक ऑपरेशन कायाकल्प के सभी 19 मानकों को पूरा
किया जाना है और इसके बाद ही दूसरा चरण शुरू किया जाएगा।
