Rto:100 की स्पीड पर 17 के खिलाफ एफआईआर, फर्राटा भरने वालों पर बढ़ी सख्ती

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rto:100 की स्पीड पर 17 के खिलाफ एफआईआर, फर्राटा भरने वालों पर बढ़ी सख्ती

rto: लखनऊ शहर में फर्राटा भरने वालों के खिलाफ सख्ती करते हुए

एफआईआर दर्ज कराने का असर दिखने लगा। इस सप्ताह (चार से 10 दिसम्बर) 100 किमी

- Advertisement -
- Advertisement -

प्रति घंटे की अधिक रफ्तार से फर्राटा भरने वाले 17 वाहन ही मिले।

इनके खिलाफ आईटीएमएस ने हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

पिछले सप्ताह इनकी संख्या 34 थी। एएसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे नामिष को

तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी।

इसके बाद ही पुलिस ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें :traffic नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 3 बार गाड़ी का चालान होने पर निरस्त होगा लाइसेंस,फिर भी नहीं माने

आईटीएमएस के जरिये शहर में 12 स्थानों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम वाले कैमरे लगाये गये हैं।

आईटीएमएस प्रभारी सुधीर ने चार से 10 दिसम्बर के बीच 17 वाहन ऐसे हैं

जिन्होंने दो या दो से अधिक बार 100 किमी. प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से गाड़ी दौड़ायी।

इसमें एक गाड़ी शाहजहांपुर, एक इटावा की निकली जबकि 15 वाहन लखनऊ के हैं।

इसलिए हुआ मुकदमा

पहले रफ्तार पर सिर्फ ऑनलाइन चालान था तो वाहन मालिकों में डर नहीं हुआ।

सैकड़ों लोगों के चालान जमा नहीं हुये। इसलिये 100 से अधिक

रफ्तार में वाहन दौड़ाने पर एफआईआर करायी जाने लगी। अब इस सख्ती का असर दिखने लगा।

यह एफआईआर मोटर वाहन अधिनियम के तहत ही की जा रही है।

यहां रिकॉर्ड र्हुई रफ्तार

खुर्रमनगर से समतामूलक, 1090 चौराहे से कालिदास मार्ग, अवध चौराहा से दुबग्गा,

बंगलाबाजार से कैंट, तेलीबाग, गोमतीनगर विस्तार, इंदिरानगर सेक्टर 25,

जनेश्वर मिश्र पार्क, अम्बेडकर पार्क, आईआईएम रोड, छठामील रोड, चिनहट

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related