Road accident : आमने-सामने टकराए दो ट्रक, मशक्कत के बाद बाहर निकाले चालक,एक की मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road accident : आमने-सामने टकराए दो ट्रक, मशक्कत के बाद बाहर निकाले चालक,एक की मौत

road accident: यूपी के लखनऊ में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

हादसे में एक की मौत हो गई और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -
- Advertisement -

हादसा कोहरे के कारण हुआ जब दो ट्रक आमने-सामने आकर टकरा गए।

दोनों ट्रक की टक्कर भीषण थी जिससे आगे का हिस्सा बिल्कुल चकनाचूर हो गया।

इस हादसे में ट्रक के केबिन में उनके चालक और कंडक्टर फंस गए जिन्हें मुश्किलों से बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह घने कोहरे के कारण लखनऊ में मोहनलालगंज के बनी मार्ग पर

दो ट्रकों में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर

आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और ट्रकों के पीछे अन्य वाहनों की भी लाइन लग गई।

ट्रकों के आगे के हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस कारण ट्रकों के केबिन में

चालक और कंडक्टर फंस गए। पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें :Road accident :दो बाईकों कि आपसी टक्कर में 1 व्यक्ति की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने दोनों ट्रकों को अलग करने की कोशिश शुरू की। दो क्रेन व दो जेसीबी की मदद से

पुलिस ने ट्रकों के केबिन से चालक और कंडक्टर को बाहर निकालने का काम शुरू किया।

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनो ट्रकों में बुरी तरह फंसे चालकों को बाहर निकला गया।

हादसे में सभी बुरी तरह घायल हो गए थे। इनमें से एक ट्रक के चालक की मौत हो गई।

केबिन से बाहर निकाले जाते ही पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए

भेजा और अन्य घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजे गए।

पुलिस का कहना है कि हादसा कोहरे के कारण हुआ। संभावना है

कि ट्रकों की स्पीड ज्यादा रही होगी। दोनों ट्रकों को देखकर लग रहा है तेज स्पीड में दोनों टकराए हैं।

पुलिस ने आईटीबीपी व बीएसएफ के जवानों और जाम में फंसे

अन्य ट्रकों के चालकों संग मिलकर घायलों को बाहर निकाला।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...