Road accident : आमने-सामने टकराए दो ट्रक, मशक्कत के बाद बाहर निकाले चालक,एक की मौत
road accident: यूपी के लखनऊ में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
हादसे में एक की मौत हो गई और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा कोहरे के कारण हुआ जब दो ट्रक आमने-सामने आकर टकरा गए।
दोनों ट्रक की टक्कर भीषण थी जिससे आगे का हिस्सा बिल्कुल चकनाचूर हो गया।
इस हादसे में ट्रक के केबिन में उनके चालक और कंडक्टर फंस गए जिन्हें मुश्किलों से बाहर निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह घने कोहरे के कारण लखनऊ में मोहनलालगंज के बनी मार्ग पर
दो ट्रकों में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर
आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और ट्रकों के पीछे अन्य वाहनों की भी लाइन लग गई।
ट्रकों के आगे के हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस कारण ट्रकों के केबिन में
चालक और कंडक्टर फंस गए। पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
यह भी पढ़ें :Road accident :दो बाईकों कि आपसी टक्कर में 1 व्यक्ति की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
पुलिस ने दोनों ट्रकों को अलग करने की कोशिश शुरू की। दो क्रेन व दो जेसीबी की मदद से
