Republic Day समारोह में झलकी भारत की एकता और शक्ति, लखनऊ बना राष्ट्रभक्ति का केंद्र

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Republic Day समारोह में झलकी भारत की एकता और शक्ति, लखनऊ बना राष्ट्रभक्ति का केंद्र

Republic Day: भारत की एकात्मता, समरसता और संप्रभुता की जीवंत अभिव्यक्ति के रूप में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य एवं गरिमामयी समारोह राजधानी लखनऊ में आयोजित किया गया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

- Advertisement -
- Advertisement -

समारोह का मुख्य आकर्षण भारतीय सेना, उत्तर प्रदेश पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों की सुसज्जित एवं अनुशासित परेड रही, जिसने उपस्थित जनसमूह के हृदय में राष्ट्रभक्ति, शौर्य और अनुशासन की भावना का संचार किया।

परेड के दौरान बलों की उत्कृष्ट तालमेल, अनुशासन और वीरता की झलक ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा देश की सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती को दर्शाया।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं देश के विभिन्न राज्यों से पधारे लोक कलाकारों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

इन प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की विविधता में एकता की भावना को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया, जिसे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

समारोह के दौरान देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी राष्ट्र नायकों एवं वीर बलिदानियों की स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और गणतंत्र दिवस का यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...