Private investment:योगी सरकार इन क्षेत्रों में खोलेगी निजी निवेश के द्वार.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Private investment:योगी सरकार इन क्षेत्रों में खोलेगी निजी निवेश के द्वार..

Private investment: योगी आदित्‍यनाथ सरकार अब बिजली संयंत्र, ग्रीन हाइड्रोजन, एयर क्राफ्ट, एयरपोर्ट आदि

में निजी निवेश के लिए दरवाजे खोलने जा रही है। इस नए सेक्टर में निवेश के लिए अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों को प्रोत्साहित

- Advertisement -
- Advertisement -

किया जाएगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इस मुहिम का बड़ा जरिया बनने जा रही है।

केंद्र के निर्देश पर यूपी सरकार ने राज्य में अब उन सेक्टरों पर फोकस किया है,

जहां अभी सारा काम सरकार खुद ही करती है। वैश्विक स्तर पर बाजार की बदलती मांग,

नई तकनीक के साथ कदमताल के लिए यूपी ने इन सेक्टरों की पहचान की है।

इन क्षेत्रों में अभी रियायतें देने का मौजूदा नीतियों में कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं है।

इलेक्ट्रिकल मशीनरी, खनन करने वाली मशीनें संबंधित यंत्र निर्माण में कई विदेशी कंपनियां भारत में अवसर देख रही हैं।

रसायन, एग्रो कैमिकल, पालीमर पेट्रोकैमिकल के क्षेत्र में नई तकनीक के आने से इस क्षेत्र में नए

उत्पाद बनाने के लिए कंपनियां विशिष्ट अनुभव रखती हैं। इन्हें यूपी में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

एयरक्राफ्ट का क्षेत्र अभी पूरी तरह सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के लिए है।

अब यह भी निजी पूंजी निवेश के लिए खोला जा रहा है। मोटर वाहन उद्योग के विस्तार की भी काफी गुंजाइश है।

योगी सरकार ने अब नई औद्योगिक निवेश व रोजगार प्रोत्साहन नीति-2022 में इन नए

सेक्टर को शामिल करने का निर्णय लिया है। बाजार के रुख और उनकी मांग के अनुरूप इन

नए क्षेत्रों में निवेश वाली कंपनियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...