Order:चुनाव से पहले निकाय अधिकारियों को योगी के मंत्री ने क्या दिए आदेश ? पढ़ें पूरी खबरें 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Order:चुनाव से पहले निकाय अधिकारियों को योगी के मंत्री ने क्या दिए आदेश ? पढ़ें पूरी खबरें

order: यूपी के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने सभी निकाय अधिकारियों को

शहरी व्यवस्था, साफ -सफाई सौंदर्यीकरण, कूड़ा कलेक्शन एवं इसके निस्तारण पर और

बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी, फरवरी और मार्च के आगामी महीने बहुत महत्वपूर्ण हैं।

इन दिनों में लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट तथा बनारस लखनऊ, आगरा, नोएडा, प्रयागराज में जी-20 की आगामी

बैठकें भी होने वाली हैं। जिसमें, वैश्विक स्तर के जन प्रतिनिधि

शासक, प्रशासक एवं निवेशक, उद्योगपति, वेन्डर्स प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने नई विस्तारित एवं सृजित निकायों में सुविधाओं को बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हमारे देश की वैश्विक रैंकिंग कभी 142 वें स्थान पर थी लेकिन,

विशेष प्रयासों के पश्चात यह 64वें स्थान से भी ऊपर आ चुकी है। उन्होंने महानगरों की सफा सफाई पर

विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही, नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के मध्य

अलग-अलग साफ सफाई एवं स्वच्छता को लेकर स्पर्धा कराने को भी कहा।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा शुक्रवार को निकाय निदेशालय में स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित

इंदौर राउंड टेबल कार्यशाला एवं प्रतिबद्ध 75 जनपद, 75 घंटे, 750 निकाय

अभियान पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

 उन्होंने सभी नगर आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश (order) दिए

कि इन्दौर मॉडल की अच्छाइयों को अपनाते हुए हमें प्रदेश के सभी बड़े शहरों को इंटरनेशनल स्तर के तथा छोटे शहरों को

नेशनल स्तर की व्यवस्था से युक्त बनाना है। इसके लिए अभी तक किए गए कार्यों की बेहतर मॉनिटरिंग की जाए।

कार्यों के बेहतर परिणाम लाने के लिए सख्ती जरूरी है। सभी व्यापारियों,

स्ट्रीट वेन्डर्स को कूड़ादान रखने के सख्त निर्देश दें और कड़ाई भी करें।

उन्होंने सभी निकायों में जोनवार/वार्डवार कार्यों की माइक्रो मैनेजमेंट के तहत मॉनिटरिंग करने तथा केन्द्रीकृत व्यवस्था

बनाकर सभी क्रिया कलापों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने को कहा।

 प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने मंत्री को आश्वस्त किया कि

इंदौर मॉडल का अध्ययन करने के बाद वहां की शहरी व्यवस्था को संचालित करने की तकनीकी का अध्ययन कर

- Advertisement -
- Advertisement -

अपनाया जाएगा। साथ ही, शहरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए व्यवस्थित तरीके से और भी कार्य किए जाएंगे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...