Oppose: भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ सड़क पर उतरे,बैरिकेडिंग कर दोनों को रोकने का किया प्रयास
Oppose: लखनऊ में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं।
बीजेपी युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी बीजेपी के विरोध में उतर आए।
इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
वह पुतला दहन करने लगे तो कांग्रेस भी पीछे नहीं हटी। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर आरोप लगाया।
अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त
प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी देश की सदन में बैठे हैं।
वहां उठाई गई आवाज पूरी दुनिया के पास जाती है। सदन के भीतर हिंदूओं का खुलकर अपमान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस ने भी फूंका भाजपा का पुतला
इधर कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा के विरोध में जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका।
आक्रोश व्यक्त करते हुए पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ झूठ परोस रही है।
राहुल गांधी लगातार सदन में नौजवानों बेरोजगारों का मुद्दा उठा रहे हैं। भाजपा जवाब नहीं दे पा रही है इसलिए उनके ऊपर अनावश्यक आरोप लगा रही है।
