Mulayam Singh Yadav Death: मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस,उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का निधन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Mulayam Singh Yadav Death: मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस,उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का निधन

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav Passes Away) का सोमवार सुबह निधन हो गया।

वह 82 वर्ष के थे। उन्होंने आज सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली।

- Advertisement -
- Advertisement -

वह 22 अगस्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। वहीं, 2 अक्टूबर से लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर थे।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की पुष्टि की है।

2 अक्टूबर से हालत बनी हुई थी गंभीर

इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह यादव की हालत

2 अक्टूबर से लगातार गंभीर बनी हुई थी। वह 2 अक्टूबर से ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।

उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, साथ ही उन पर दवाइयों का कोई

असर नहीं हो रहा था। उनकी किडनी की समस्या भी बढ़ गई थी।

यूपी के सैफई में होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के सैफई में होगा। अगले कुछ घंटों बाद उनका शव सैफई ले जाया जाएगा।

राजनेताओं ने जताया दुख

22 नवंबर 1939 को सैफई में जन्मे मुलायम सिंह यादव की पढ़ाई-लिखाई इटावा, फतेहाबाद और आगरा में हुई।

मुलायम कुछ दिन तक मैनपुरी के करहल में जैन इंटर कॉलेज में प्राध्यापक भी रहे।

5 भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर मुलायम सिंह की 2 शादियां हुईं।

पहली पत्नी मालती देवी का निधन मई 2003 में हो गया था।

अखि‍लेश यादव मुलायम की पहली पत्नी के ही बेटे हैं। उनके निधन पर राजनेताओं ने दुख जताया है।

बढ़ाया गया था आक्सीजन का स्तर

रविवार 9 अक्टूबर को मुलायम सिंह की हालत बिगड़ने पर आक्सीजन का लेबल बढ़ाया गया था।

इससे करीब तीन घंटे बाद उनकी स्थिति पहले की तरह हो गई थी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, उनकी हालत में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा था।

इसके चलते उन्हें 2 अक्टूबर से लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही रखा गया था।

उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत को लेकर रविवार दोपहर को उनका 7वां हेल्थ बुलेटिन जारी किया

गया था। इसमें मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बताई गयी थी। वह ICU में वेंटिलेटर पर थे।

रविवार को रामदास अठावले और यूपी भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह उनका हाल जानने मेदांता पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात कर सपा संरक्षक का हाल-चाल जाना था।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...