Marriage registration:यूपी में धोखाधड़ी खत्म करने के लिए जल्द संशोधित होंगे नियम, शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए आधार होगा अनिवार्य
marriage registration: यूपी सरकार धोखाधड़ी कर शादी का पंजीकरण कराने पर रोक के लिए
जल्द ही आधार लगाना अनिवार्य करने जा रही है। उच्च स्तर पर इसको लेकर सहमति बन गई है
और जल्द ही इस संबंध में स्टांप और पंजीकरण विभाग संशोधन नीति जारी करने वाला है।
उत्तर प्रदेश में विवाह पंजीकरण के लिए स्टांप एवं पंजीकरण विभाग को अधिकृत किया गया है।
विभाग द्वारा इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था विकसित की गई है।
आवेदक को https//igrsup.gov.in वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होता है।
यूपी में जिस समय इसकी नीति जारी की गई थी उस समय आधार की अनिवार्यता नहीं थी।
आधार की अनिवार्यता न होने पर धोखाधड़ी की संभावना रहती है। उच्च स्तर पर इसे लेकर बैठक हुई थी।
इसमें सहमति बनी है कि विवाह पंजीकरण(marriage registration) के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया जाए।
अभी कोई भी पहचान पत्र होना है जरूरी
विवाह पंजीकरण(marriage registration) के लिए मौजूदा समय
पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र देना जरूरी होता है।
इसके साथ ही नई फोटो लगानी होती है। दो साक्षियों के पहचान प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र देना होता है। वर व वधू को शपथ पत्र देना होता है।
