Love:महिला बैंक अफसर इश्क में इस कदर हुई चूर,पति को धोखा देकर जीजा संग विदेश हुई फुर्र 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Love:महिला बैंक अफसर इश्क में इस कदर हुई चूर,पति को धोखा देकर जीजा संग विदेश हुई फुर्र

Love: प्यार के किस्से तो बहुत सुन होंगे पर लखनऊ में जो घटना आई उसने सभी को हैरान कर दिया।

दरअसल, यहां एक महिला बैंक अफसर नंदोई के प्यार (Love) में इस कदर पागल हुई कि उसने पति को धोखा देकर जीजा संग विदेश भाग गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

लखनऊ में केनरा बैंक में तैनात रही महिला सर्किल ऑफिसर ने पति के जीजा संग घर छोड़ दिया।

यूएसए जाने के लिए महिला ने शादी होने की बात छिपा कर पासपोर्ट तैयार कराया।

जिसके बाद वह जीजा के साथ चली गई। युवक के साथ उसकी बहन का घर भी टूट गया।

जिससे परेशान होकर पीड़ित ने गोमतीनगर कोतवाली में पत्नी और जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

गोमतीनगर निवासी युवक की शादी वर्ष 2017 में आगरा निवासी युवती से हुई थी।

जो केनरा बैंक में सर्किल ऑफिसर थी। कुछ वक्त बाद महिला का तबादला गुरुग्राम हो गया।

जहां वह पति के साथ रहने लगी। इस दौरान आरोपी महिला का व्यवहार बदल गया।

पति के साथ सास-ससुर को वह बेवजह परेशान करने लगी। पारिवारिक कलह की पड़ताल करने पर युवक को पत्नी के अनैतिक संबंध जीजा से होने का पता चला।

जिस पर पीड़ित ने एतराज जताया। यह बात महिला बैंक कर्मी को पसंद नहीं आई।

वह पति को छोड़ कर किराए के मकान में रहने लगी। इस बीच युवक की बहन को पति ने छोड़ दिया।

जिसका मुकदमा भी न्यायालय में चल रहा है। वर्ष 2019 में युवक की पत्नी और जीजा लापता हो गए।

खोजबीन करने पर जानकारी मिली की दोनों लोग कैलीफोर्निया में रह रहे हैं।

विवाहित होने की बात छिपा बनवाया पासपोर्ट

आरोपी महिला ने देश छोड़ने की मंशा के तहत पासपोर्ट बनवाया। जिसमें महिला ने शादी होने की बात छिपा ली।

वर्ष 2019 में वह बी-टू वीजा लेकर गई। करीब डेढ़ साल तक रहने के बाद वापस आई।

जिसके बाद एच-फोर वीजा पर वापस यूएसएस चली गई। यह जानकारी युवक को काफी वक्त बाद हुई।

पीड़ित के मुताबिक पत्नी के साथ जीजा भी घर छोड़ कर जा चुके हैं।

जिसकी वजह से युवक और उसकी बहन का परिवार टूट गया। दोनों लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई।

यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने गोमतीनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...