hospital: जनप्रतिनिधियों के लिए यहां के हर अस्पताल में होगा अलग काउंटर
hospital: सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों के लिए राजधानी लखनऊ के हर hospital में अब एक अलग
काउंटर होगा। उस काउंटर में नियुक्त अधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर भी बोर्ड पर डिस्प्ले किया जाए।
शासन ने यह व्यवस्था बुधवार रात भाजपा के विधान परिषद सदस्य
नरेंद्र भाटी के साथ लोहिया hospital में हुई अभद्रता के प्रकरण के बाद लिया है।
एमएलसी द्वारा मामला सदन में उठाए जाने के बाद एक डॉक्टर को बर्खास्त किया गया था।
इस प्रकरण को देखते हुए शासन ने अब लखनऊ के हर hospital में जनप्रतिनिधियों के लिए
विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के सचिव रंजन कुमार ने शुक्रवार को
लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी को आदेश जारी कर दिए।
सांसद, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के लिए तत्काल काउंटर खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि जनप्रतिनिधियों के अस्पताल पहुंचने पर उन्हें कोई भी असुविधा न हो।
अधिकारियों व कर्मचारियों का व्यवहार मधुर और मैत्रीपूर्ण रहे।
