fraud website:क्रेडिट कार्ड से यूके की वेबसाइट पर खर्च किए 200 डाॅलर
fraud website: हजरतगंज इलाके में रविवार को एक व्यवसायी
क्रेडिट कार्ड से साइबर जालसाजों ने 200 डॉलर (16 हजार रुपये) यूके की
एक वेबसाइट पर खर्च कर दिए। बैंक से फोन आने व ई मेल के जरिए पीड़ित की पत्नी को
ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
fraud website
क्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी की पत्नी ने मंगलवार को हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी।
इसमें बताया कि उनके पास आरबीएल कंपनी का वर्चुअली ऐड ऑन क्रेडिट कार्ड है।
यह भी पढ़ें :Fraud:पुलिसकर्मी को ही लगा चूना, खाते से निकले 82 हजार रुपये, आठ साल बाद हुई जानकारी
इसका मूल कार्ड उनके पति के पास है। उनका कहना है कि रविवार रात 12 बजे
इस क्रेडिट कार्ड से साइबर जालसाजों ने यूके की ओनली फैंस नामक
वेबसाइट पर इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन कर 100 डॉलर का भुगतान कर लिया।
पांच मिनट बाद एक बार फिर जालसाजों ने उसी वेबसाइट पर 100 डॉलर का दोबारा भुगतान किया।
बैंक से फोन और ई मेल आने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई।
इसके बाद उन्होंने बैंक कर्मचारियों से बात कर क्रेडिट कार्ड को ब्लाॅक करा दिया।
हजरतगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
ओनली फैंस यूके की एक वेबसाइट है, जिस पर अश्लील फिल्में व साहित्य उपलब्ध रहता है।
इसके साथ ही इसमें शारीरिक फिटनेस के विशेषज्ञों, संगीतकार आदि के सुझाव भी मिलते हैं।
Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं। इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए “computersjagat.com ” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है
