Fire in bus: चलती बस लगी आग,बस में सवार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Fire in bus: चलती बस लगी आग,बस में सवार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान

Fire in bus: उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में चलती सिटी बस में आग लग गई। यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई।

सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

- Advertisement -
- Advertisement -

मामले में सिटी बस के एमडी आरके त्रिपाठी ने कहा कि घटना से संबंधित वीडियो सामने आया है।

घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। इसकी डिटेल रिपोर्ट मांगी गई है।

बुधवार दोपहर CNG की सिटी बस यात्रियों को लेकर चौक के चरक हॉस्पिटल के सामने से गुजर रही थी,

तभी बस से धुआं निकलने लगा। यात्रियों ने शोर मचाकर बस रोकने को कहा।

इस बीच अचानक आग भड़क गई। यात्री तुरंत बस से कूद कर भागे।

शॉक एब्जॉर्बर के टूटने से लगी आग

रोडवेज के एक अधिकारी ने बताया- बस पुरानी थी। अचानक शॉक एब्जॉर्बर टूट कर गिर गया था।

उसके रगड़ने से आग लग गई। इससे पहिया डैमेज हो गया। कोई हताहत नहीं हुआ है।

बस के यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया गया। आग बुझने के बाद बस को डिपो में भेज दिया गया है।

सिविल कोर्ट में वकीलों के चैंबर जले

वहीं, सिविल कोर्ट में सुबह के समय वकीलों के चैंबर में आग लग गई। इससे 6-7 वकीलों के चैंबर जल गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने कहा कि सिविल कोर्ट परिसर में 6-7 वकीलों के चेंबर में आग लग गई।

उनके चेंबर में रखी फाइल और फर्नीचर भी जल गए। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...