Bribe: GST के डिप्टी कमिश्नर दो लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने जाल बिछाकर दबोचा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bribe: GST के डिप्टी कमिश्नर दो लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने जाल बिछाकर दबोचा

Bribe: लखनऊ में विजिलेंस विभाग की टीम ने मंगलवार को वाणिज्य कर (जीएसटी)-जोन 20 के डिप्टी कमिश्नर धनेन्द्र कुमार को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते उनके कार्यालय में ही गिरफ्तार कर लिया।

निर्यात करने वाली कम्पनी आर्डेम डाटा सर्विसेज प्रा.लि. के प्रतिनिधि से 20 लाख रुपये का जीएसटी लौटाने के लिये दो लाख रुपये की घूस डिप्टी कमिश्नर ने मांगी थी। इस पर कम्पनी के अधिकारियों ने विजिलेंस के एसपी डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी से शिकायत की थी।

- Advertisement -
- Advertisement -

एसपी डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी के मुताबिक आर्डेम डाटा कम्पनी के प्रतिनिधि ने उनसे शिकायत की थी। उसने बताया था कि डिप्टी कमिश्नर धनेन्द्र कुमार जीएसटी लौटाने के लिये दो लाख रुपये रिश्वत मांग रहे हैं।

इस पर उन्होंने उससे पूरी जानकारी ली, फिर डिप्टी कमिश्नर को रंगे हाथों पकड़ने के लिये एक टीम बना दी। यह टीम शाम चार बजे मीराबाई मार्ग स्थित वाणिज्य कर मुख्यालय पहुंची।

उसके सामने जैसे ही कम्पनी के प्रतिनिधि से डिप्टी कमिश्नर धनेन्द्र ने रिश्वत ली, टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। धनेन्द्र मूल रूप से बस्ती के हरैया के रहने वाले हैं।

गिरफ्तारी होते ही मचा हड़कम्प

डिप्टी कमिश्नर के गिरफ्तार होने की खबर मिलते ही मुख्यालय में हड़कम्प मच गया। इस बीच धनेन्द्र कुमार ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन उनकी एक नहीं चली।

आनन फानन विजिलेंस टीम धनेन्द्र कुमार को पकड़ कर वहां से विजिलेंस मुख्यालय चली गई। इस पूरी कार्रवाई की फुटेज भी विभाग से ली गई है। यह अहम साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल की जायेगी।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...