Bribe: वीआईपीएसडियो में घूस मांगते दिखे आईपीएस अनिरुद्ध सिंह हटाए गए, पत्नी का भी तबादला, 19 अन्य पुलिस अफसर बदले

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bribe: वीआईपीएसडियो में घूस मांगते दिखे आईपीएस अनिरुद्ध सिंह हटाए गए, पत्नी का भी तबादला, 19 अन्य पुलिस अफसर बदले

bribe:वीडियो में घूस मांगते हुए दिखाई दिए आईपीएस अनिरुद्ध सिंह को

उनके पद से हटा दिया गया है। विवादों में आईं उनकी पत्नी आरती सिंह को भी हटाया गया है।

अनिरुद्ध मेरठ और आरती वाराणसी में तैनात थीं। गुरुवार को अनिरुद्ध व आरती समेत तीन

आईपीएस और 16 पीपीएस को मिलाकर कुल 19 पुलिस अफसरों का तबादला कर दिया गया।

अनिरुद्ध और आऱती सिंह के तबादले को उन पर कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अनिरुद्ध मेरठ में एएसपी ग्रामीण के पद पर तैनात थे,

जबकि वर्ष 2017 बैच की आरती सिंह अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के पद पर

थीं। अनिरुद्ध को एएसपी सीबीसीआईडी लखनऊ के पद पर भेजा गया है,

जबकि आरती को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर के पद पर तैनाती दी गई है।.

वाराणसी में तैनाती के दौरान आईपीएस अनिरुद्ध सिंह का घूस मांगने का वीडियो वायरल होने के

- Advertisement -
- Advertisement -

बाद डीजीपी मुख्यालय ने जांच के आदेश दिए थे। डीजीपी ने वाराणसी के

पुलिस कमिश्नर से जांच करके रिपोर्ट देने को कहा था। इसी तरह

आरती सिंह का अपने मकान मालिक से किराए को लेकर विवाद हुआ था।

डीजीपी ने इस मामले में भी वाराणसी के पुलिस कमिश्नर से जांच करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।

शासन ने अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर अंकिता शर्मा को

अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के पद पर भेजा है

एएसपी क्राइम बुलंदशहर के पद से उप सेनानायक 45वीं

वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के पद पर स्थानान्तरित कमलेश बहादुर का तबादला आदेश संशोधित

करते हुए उन्हें एएसपी ग्रामीण मेरठ के पद पर स्थानान्तरित

किया है। वह मेरठ में अनिरुद्ध कैमरा पीएम  की जगह लेंगे।

इसके साथ ही एएसपी-स्टाफ आफिसर एडीजी जोन मेरठ आलोक दूबे को उप सेनानायक छठीं

वाहिनी पीएसी मेरठ, उप सेनानायक छठीं वाहिनी पीएसी मेरठ अनिल कुमार प्रथम को एएसपी-

स्टाफ आफिसर एडीजी जोन मेरठ, एएसपी-स्टाफ आफिसर स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था कृपा

शंकर को अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ, एएसपी पॉवर कार्पोरेशन लखनऊ पूर्णेन्दू सिंह को

एएसपी-स्टाप आफिसर स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था लखनऊ भेजा गया है।

डीएसपी-एएसपी बिजनौर इंदु सिद्धार्थ को एएसपी विजिलेंस मेरठ, एएसपी महोबा से

स्थानान्तरणाधीन राजेन्द्र कुमार गौतम को एएसपी यातायात-प्रोटोकाल अयोध्या, एएसपी स्थापना

डीजीपी मुख्यालय से स्थानान्तरणाधीन राहुल मिश्रा का तबादला निरस्त कर

एएसपी स्थापना, डीएसपी अलीगढ़ शिव प्रताप सिंह प्रथम द्वितीय को डीएसपी मेरठ,

डीएसपी-अन्वेषण अधिकारी लोकायुक्त लखनऊ प्रयांक जैन को डीएसपी शाहजहांपुर भेजा है।

डीएसपी भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ योगेन्द्र सिंह प्रथम को डीएसपी-अन्वेषण

अधिकारी लोकायुक्त लखनऊ, डीएसपी सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ अंकित कुमार

द्वितीय को डीएसपी मुरादाबाद, डीएसपी बलिया राजेश कुमार तिवारी को डीएसपी मुरादाबाद,

उप सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र एसएन वैभव पांडेय को डीएसपी बलिया,

डीएसपी सीबीसीआईडी लखनऊ आलोक कुमार अग्रहरि को डीएसपी झांसी तथा सहायक

सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ राजेन्द्र कुमार सिंह द्वितीय को डीएसपी

नागरिक उड्डयन (एयरपोर्ट सुरक्षा) लखनऊ के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related