Assembly…इस बार रात एक बजे तक चलाएंगे विधानसभा, ऐसा क्यों बोले स्पीकर सतीश महाना

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

assembly: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा है कि इस बार बजट सत्र में ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को

चर्चा में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए जरूरत पड़ी तो सदन रात 12 या एक बजे तक चलाया जाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

उन्होंने यह भी ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्यों द्वारा उठाए गए सवाल समाधान के लिए

अब संबंधित विभागों को भेजे जाएंगे। इसके लिए विधानसभा सचिवालय की ओर से मानटरिंग की जाएगी।

विधानसभा (assembly) अध्यक्ष सतीश महाना ने यह ऐलान सोमवार को सदन में किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कई बार अपेक्षा कर चुके हैं कि सदस्य ज्यादा सवाल अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के

बाबत उठाएं। अब तय किया गया है कि यह मामले संबंधित विभागों को समाधान के लिए भिजवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट सांसद की तर्ज पर उत्कृष्ट विधायक भी इस सदन से चुने जाएंगे।

इसके लिए एक नियमावली बन रही है। इसके अलावा विधानसभा (assembly) की

नई नियमावली का मसौदा सदन में रख कर उसे पास कराया जाएगा।

एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन पर विधायकों के लिए होगी गाड़ी की व्यवस्था

विधानसभा अध्यक्ष ने नई सुविधाओं का ऐलान करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान

एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन पर विधायकों को केवल विधानभवन या आवास जाने के लिए

गाड़ी की व्यवस्था विधानसभा सचिवालय द्वारा कराई जाएगी। कहीं और गाड़ी ले जाना अनुमन्य नहीं होगा।

अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की व्यवस्था संसद में भी है। इसके अलावा सदस्यों के लिए

एक हेल्पलाइन भी जारी होगी। एयरपोर्ट पर हेल्पडेस्क भी बनेगी।

अब 24 घंटे पोर्टल के जरिए लगा सकेंगे सवाल

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों की मांग पर अब पोर्टल के जरिए 24 घंटे में कभी भी सवाल लगाने की

सुविधा मिलेगी। अभी तक पोर्टल में सवाल सदन चलने तक ही लग पाते थे।

3 मार्च को होगी ग्रुप फोटोग्राफी

वैसे हर विधानसभा के आखिरी सत्र में सभी सदस्यों की ग्रुप फोटोग्राफी होती थी,

अब तय हुआ है कि विधानसभा के इस सत्र में तीन मार्च को ग्रुप फोटो ग्राफी कराई जाएगी।

डिजिटल वीथिका के लिए जारी होगी गाइडलाइन

अध्यक्ष ने कहा कि डिजिटल गैलरी इस तरह बनाई गई जिससे इसमें एक बार 30 लोग ही अच्छे से देख पाएंगे।

अभी इसमें कुछ नई चीजे जुड़ेंगी। यूपी गैलरी अलग से बनेगी। इन सबके लिए एक गाइडलाइंस जारी होगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related