खड्डा ब्लॉक के निकट ट्रेन के आगे कुदकर 18 वर्षीय बालिका दी जान
खड्डा/कुशीनगर(सुदामा सिंह पटेल): गोरखपुर- नरकटियागंज रेलखंड अंतर्गत खड्डा रेलवे स्टेशन व पनियहवा के मध्य पूरब तरफ स्थित ब्लॉक टोला के समीप ग्राम सभा रामपुर जंगल की रहने वाली मंजली भारती पुत्री उमेश भारती उम्र लगभग 18 वर्ष सवारी गाड़ी (पैसेंजर ट्रेन) डाउन 05056 के आगे कुदकर अपनी ईह लीला समाप्त कर दी।
बताते चले की खड्डा पनियहवा के मध्य ग्राम सभा बसडिला ब्लॉक टोला के निकट रामपुर जंगल की रहने वाली मंजिली भारती अपने छोटे भाई हेमन्त भारती के साथ अपने बड़े पिताजी के घर साइकिल द्वारा सोहरौना जा रही थी की ग्राम सभा बसडिला के उत्तर तरफ रेलवे लाइन के किनारे अपने भाई के साइकिल से उतरकर ट्रेन को देखते हुए दौड़ने लगी।
और ट्रेन के आगे खुद कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस थाना खड्डा प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय मय हमराहियों के साथ पहुंचते ही शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्यवाही में जुट गए।
तब तक उक्त बच्ची की मां पहुंची और रोने धोने लगी। इसके भाई का कहना है कि हम साइकिल चला रहे थे वह साइकिल पर पीछे बैठी थी और उतरकर ट्रेन को देखते ही उसके आगे दौड़ने लगी मैं लाख चाहा लेकिन बचा नही सका अपने बहन को और वह ट्रेन से कट गई। घर में सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है गांव में मातम पसरा हुआ है।
